दीपिका ने बेटे रुहान को लेकर कहा, "हमारा बेटा महज 1 साल का है, लेकिन वह अभी से ही चीजें समझ रहा है। उसने पहले ही महसूस कर लिया है कि कुछ गलत है। उसकी फीडिंग पूरी तरह से बंद हो गई है। उसे पता चल गया है कि मम्मा ठीक नहीं है। एक-दो बार वह दिन में आकर मुझे बोलता है, पर वो हर चीज को समझ गया है। बता दें, दीपिका कक्कड़ बेटे रुहान को कैंसर का पता चलने से पहले मिल्क फीड करवाती थी, लेकिन अब उन्होंने फीडिंग करवानी बंद कर दी है। जिसकी वजह से उनके बेटे को थोड़ी दिक्कत हो रही है, लेकिन दीपिका का कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में उनका बेटा हर चीज समझ रहा है और आगे भी समझेगा।”