बॉलीवुड

Shahrukh-Salman Khan की जोड़ी फिर बड़े पर्दे पर करने आ रही है धमाल, फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

अभिनेता शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) और सलमान खान ( Salman Khan ) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही यह जोड़ी साथ में बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। फिल्म में सलमान खान केमियो रोल निभाते हुए नज़र आएंगे। इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2020, 12:09 PM IST
Shahrukh And Salman Khan Will Be Seen Together
Shahrukh And Salman Khan Will Be Seen Together

नई दिल्ली। आज भी बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) और सलमान खान ( Salman Khan ) की जोड़ी का क्रेज फैंस का बीच खूब देखने को मिलता है। कई फिल्मों में दोनों को साथ में देखा गया है,लेकिन काफी लंबे समय से दोनों साथ में बड़े पर्दे पर नहीं दिखाई दिए हैं। ऐसे में अब फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। जिसके बाद से उनका एक्साइटमेंट लेवल और दोगुना हो जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वह गुड न्यूज़ क्या है।

काफी लंबे समय से फैंस किंग खान यानी कि शाहरुख खान की नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी तक अभिनेता ने भी अपनी किसी अपकमिंग फिल्म की ऑफिशियल तौर पर कोई घोषणा नहीं कि है,लेकिन खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि शाहरुख 'पठान' ( Patan ) में नज़र आ सकते हैं। जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) और जॉन अब्राहम ( John Ibrahim ) अहम भूमिका में नज़र आएंगे। बताया जा रहा है फिल्म में जॉन विलेन का रोल निभाते हुए दिखाई देंगे। अब इसी फिल्म के साथ अभिनेता सलमान खान का नाम भी जुड़ने की खबर सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि फिल्म पठान में सलमान खान केमियो रोल निभाते हुए दिखाई देंगे। वैसे ऐसा नहीं कि यह सलमान का शाहरुख की फिल्म में यह पहला केमियो होगा। इससे पहले भी वह फिल्म जीरो में केमियो कर चुके हैं। जिसमें वह अपने दोस्त शाहरुख संग खूब नचाते हुए दिखाई दिए थे। वहीं फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' ( Kuch Kuch Hota ), 'ओम शांति ओम' ( Om Shanti Om ), और 'हर दिल जो प्यार करेगा' ( Har Dil Jo Pyar Karega ) में दिखाई दे चुके हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन