बॉलीवुड

ड्रग मामले के बीच में Suhana Khan ने उठाया सवाल, कहा- महिलाओं से इतनी तकलीफ क्यों?

ड्रग केस के बीच शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने एक पोस्ट किया है जो खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने महिलाओं को लेकर सवाल तीखा सवाल पूछा है।
2 min read
Sep 25, 2020
Suhana Khan cryptic post
Suhana Khan cryptic post

नई दिल्ली | बॉलीवुड इन दिनों ड्रग मामले (Drug Case) को लेकर निशाने पर हैं। एक के बाद एक सेलेब्स के नाम ड्रग कनेक्शन में सामने आ रहे हैं। एनसीबी (NCB) के पास लंबी चौड़ी लिस्ट है जिसमें कई बड़े और छोटे सेलेब्स के नाम मौजूद हैं जिनका नाम ड्रग केस में सामने आया है। शुक्रवार को रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) से एनसीबी पूछताछ भी कर चुकी है। वहीं शनिवार को दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से एनसीबी सवाल-जवाब करेगी। इसी बीच बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) बोल पड़ी हैं। उन्होंने एक पोस्ट कर औरतों का समर्थन करना चाहा है।

सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं जिसे फैंस की खूब तारीफें मिलती हैं। अब सुहाना ने पहली बार ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट (Suhana Khan cryptic post) किया है जो खूब चर्चाओं का विषय बना हुआ है। सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम (Suhana Khan Instagram) पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- Misogyny न सिर्फ महिलाओं के प्रति नफरत है बल्कि ये महिलाओं के प्रति एक तरह से घृणा पूर्वक व्यवहार भी है। आपको ये सोचने की ज़रूरत नहीं है कि आप महिलाओं से घृणा करते हैं, लेकिन खुद से पूछें कि जब कोई महिला कुछ करती है तो क्यों आपको ज्यादा बुरा क्यों महसूस होता है पुरुष द्वारा किए गए काम की तुलना में। सुहाना ने इसी के साथ पोस्ट में डबल स्टैंडर्ड्स खतरनाक हैं ये भी लिखा है।

सुहाना खान का औरतों को लेकर किया गया ये पोस्ट काफी चर्चाओं में बना हुआ है। जाहिर है कि अभी तक ड्रग मामले में सिर्फ बड़ी एक्ट्रेसेस के नाम सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर लोग कई तरह की बातें भी कर रहे हैं। कल तक उनकी फेवरेट अभिनेत्रियों को लोग खूब खरी-खोटी भी सुना रहे हैं। तरह-तरह के मीम्स बन रहे हैं। दीपिका के डिप्रेशन को लेकर काफी कुछ कहा भी जा चुका है। कुछ सेलेब्स बॉलीवुड में चल रहे ड्रग विवाद के समर्थन में नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि सिर्फ बॉलीवुड को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं कुछ लोग इसका पूर्ण विरोध कर रहे हैं। कंगना रनौत, रवि किशन जैसे एक्टर्स इस पर अपने विचार रख चुके हैं।

Published on:
25 Sept 2020 09:20 pm
Also Read
View All
कभी ‘प्रधान जी’ तो कभी ‘चाचा चौधरी’, रघुबीर यादव ने यूं पूरे किए ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’, निजी जिंदगी में पत्नी ने लगाए धोखा देने के आरोप

न कोई गॉडफादर, न कोई PR स्टंट! 20 की उम्र में आफताब शिवदासानी ने हासिल किया था वो मुकाम जिसके लिए तरसते हैं स्टार्स

परवीन बाबी के आखिरी दिनों पर दिग्गज अभिनेत्री बिंदु ने की बात, बोलीं- हर बात में अमिताभ बच्चन का लेती थीं नाम

‘मुझे अपनी मां चुनने के लिए शुक्रिया’, दिशा पाटनी के पेट डॉग की हुई मौत, अभिनेत्री ने किया भावुक पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने बताया भारत छोड़ने का असली कारण, बॉलीवुड के काम को लेकर भी दिया बयान