बॉलीवुड

जवान की एडवांस बुकिंग में कितनी सच्चाई और कितना फर्जीवाड़ा? सवाल सुनते ही बिगड़े शाहरुख, दिया ये जवाब

Shahrukh Khan Jawan: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जवान की एडवांस बुकिंग बहुत जबरदस्त हो रही है।
less than 1 minute read
Sep 04, 2023
Shah Rukh Khan
शाहरुख खान की जवान 7 सितंबर को रिलीज हो रही है।

Shahrukh Khan Jawan: शाहरुख खान ने रविवार को ट्विटर पर 'आस्क एसआरके' सेशन किया। इसमें उन्होंने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। शाहरुख ने जवान के 7 सितंबर में रिलीज होने का जिक्र करते हुए लिखा, 4 दिन बाद आपसे आमने-सामने मुलाकात होगी! तब तक 4 बातें हो जाएं। इस दौरान शाहरुख से एक ऐसा सवाल भी हुआ जो उनको बहुत पसंद नहीं आया।

असमत खान नाम के शख्स ने शाहरुख से पूछा, जवान की एडवांस में कितना फर्जीवाड़ा और इसमें और कितनी हकीकीत है? इस पर शाहरुख ने कहा, 'ये सोशल मीडिया वाली घटिया बातें मत करो यार। सभी के लिए अच्छे विचार और अच्छी भावना रखें। यही जीवन के लिए बेहतर है।'


एक यूजर ने शाहरुख से कहा, क्या आप मेरी गर्लफ्रेंड के लिए जवान का फ्री टिकट ऑफर कर सकते हैं? मैं बेकार हूं। इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, फ्री में प्यार देता हूं भाई। टिकट के तो पैसे ही लगेंगे। रोमांस में सस्ते मत बनो, जाओ और टिकट खरीदो... और उसे अपने साथ ले जाओ।

शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति की मुख्य भूमिकाओं वाली जवान ने एडवांस बुकिंग में पठान समेत ज्यादातर हिन्दी फिल्मों से बेहतर रिकॉर्ड हासिल किया है। एटली के निर्देशन में बनी ये फिल्म 3 भाषाओं में रिलीज हो रही है।

Updated on:
04 Sept 2023 07:34 am
Published on:
04 Sept 2023 07:32 am
Also Read
View All
‘हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई, सब हैं भाई-भाई’, सलमान खान के राखी वीडियो ने मचाई धूम, यूजर्स बोले- ‘यही है असली भारत’

‘संस्कृति और परंपरा का अपमान’, कृति सेनन के बाद सेलिना जेटली ट्रोल, रक्षाबंधन पर डीप-नेक ब्लाउज पहनने पर भड़के यूजर्स

बेडरूम, जवानी और चमगादड़ जैसे कमेंट्स के बाद, अब कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को कहा ‘बड़ा भाई’, भुलाए सारे गिले-शिकवे

नेपाल त्रासदी पर एकजुट हुआ बॉलीवुड: मनीषा कोइराला ने जताया दुख तो उदित नारायण बोले- तबाही देख रोना आ रहा

‘मुझे उठना है, ठीक होना है’ अमाल मलिक ने फिल्मों से लिया ब्रेक, बताया कारण, बोले- मुझे विदा करो