बॉलीवुड

शाहरुख की दीपावली पार्टी में हंगामा, फैन ने खुद को किया ब्लेड से घायल, ईशान को घेरा, लाठीचार्ज

शाहरुख ने अपने बर्थडे और प्री दिवाली पार्टी का एक साथ आयोजन किया
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2018, 10:31 AM IST
shahrukh khan
shahrukh khan

बॉलीवुड के किंग आॅफ रोमांस शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जीरो' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल में उनके जन्मदिन पर इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया। फैंस को यह ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। बीती रात शाहरुख ने अपने घर मन्नत में प्री दीवाली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई जाने-माने स्टार्स पहुंचे। लेकिन शाहरुख की इस प्री दिवाली पार्टी में काफी हंगामा हो गया।

मिलने की जिद में फैन ने किया खुद को घायल:
शाहरुख के घर के बाहर फैंस की भीड़ मौजूद थी। अंदर प्री दिवाली पार्टी चल रही थी और बाहर बड़ी संख्या में उनके फैंस जमा थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बीच एक फैन ने शाहरुख से मिलने की जिद की। जब वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया तो उसने खुद को ब्लेड से वार कर घायल कर लिया। मुंबई पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। इस फैन का नाम सलीम बताया जा रहा है। सलीम को इलाज के बाद छोड़ दिया गया।

बॉलीवुड से ये सितारे पंहुचे दिवाली पार्टी में:
शाहरुख ने अपने बर्थडे और प्री दिवाली पार्टी का एक साथ आयोजन किया। इस पार्टी में आमिर खान, अर्जुन कपूर, ईशान खट्टर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, कटरीना कैफ, संजय लीला भंसाली, काजोल, मान्यता दत्त, अर्पिता खान शर्मा, अलवीरा अग्निहोत्री, जया बच्चन, श्वेता बच्चन, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, मलाइका अरोड़ा, तापसी पन्नू, इम्तियाज अली और शाइना एनसी जैसे स्टार्स शामिल हुए।

ईशान को घेरा फैंस ने:
इस पार्टी में जब ईशान खट्टर पहुंचे तो फैंस ने उनके रास्ते को घेर लिया, जिसके बाद पुलिस को वहां भीड़ को काबू में करने के लिए हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा।

Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ