24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देर रात शाहरुख ने गौरी संग इस तरह मनाया ब​र्थडे, घर के बाहर उमड़ी फैंस की भीड़

शाहरुख के जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए आज उनकी मच अवेटेड फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर रिलीज किया जा रहा है।
2 min read
Google source verification
Shahrukh Khan

Shahrukh Khan

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का आज जन्मदिन है। आज वह अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर उनकी फैमिली के अलावा उनके फैंस भी काफी खुश हैं। जन्मदिन के मौके पर हमेशा उनके फैंस की भीड़ उनके घर 'मन्नत' के बाहर लग जाती है। इस खास मौके पर शाहरुख के घर पर देर रात से ही जश्न का आगाज हो चुका है। वहीं 12 बजते ही शाहरुख खान के करोड़ों फैंस उनके इस खास दिन का जश्न मनाने लगें। बता दें कि जश्न शाहरुख के घर पर भी मनाया गया।

शाहरुख ने ट्विटर पर शेयर की खास पल की तस्वीरें:
इस खास दिन की कुछ तस्वीरें शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। आप फोटो में देख सकते हैं की किंग खान अपनी पत्नी गौरी को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह कार्ड खेलते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में शाहरुख के लिए उनके फैंस की दीवानगी साफ देखने को मिल रही है। उनके घर के बाहर हजारों की तादाद में लोग उन्हें बर्थडे विश करने के लिए खड़े दिखाई दिए।

किंग खान ने नहीं किया फैंस को निराश:
बता दें कि जहां शाहरुख के फैंस उनके दिवाने हैं। वहीं उन्होंने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। वह अपनी गैलरी में आकर सभी फैंस की दुआओं को तहे दिल से कबूल किया। शाहरुख खान ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'पत्नी को केक खिलाया, अपने परिवार जैसे फैंस से अपने घर मन्न के बाहर मिला। अब अपनी छोटी गर्ल गैंग के साथ मोनो डील खेल रहा हूं। मेरा हैप्पी बर्थडे है। इस गजब के प्यार के लिए आप सभी का शुक्रिया।'

जन्मदिन पर जारी होगा ट्रेलर:
शाहरुख के जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए आज उनकी मच अवेटेड फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर रिलीज किया जा रहा है। इस मूवी में वह पहली बार एक बौने का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं। वहीं कुछ दिनों पहले ही 'जीरो' के दो पोस्टर रिलीज किए गए हैं। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है।