बॉलीवुड

जब शाहरुख ने सोशल मीडिया पर बताई अपने तीन अनमोल रत्नों की खूबियां…

जब शाहरुख ने सोशल मीडिया पर बताई अपने तीन अनमोल रत्नों की खूबियां...
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2017, 9:32 AM IST
shahrukh khan kids
shahrukh khan kids

जैसा की हम सब जानते हैं बॅालीवुड के बादशाह आज इस दुनिया में अगर किसी को सबसे ज्यादा प्यार करते हैं तो वो हैं उनके बच्चे। कहना गलत नहीं होगा की वो उनपर अपनी जान छिड़कत हैं। भले ही वो दुनिया वालों को लिए रोमांस के बादशाह किंग खान हो लेकिन अपने बच्चों के लिए आज भी वही अब्बू हैं जो रात में बैठकर मैथ्स और साइंस के चैप्टर पढ़ाते हैं।

बता दें हाल में शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आर्यन काफी स्टाइलिश लग रहे थे। फोटो में उन्होंने ब्लैक एंड वाइट इफेक्ट भी जोड़ा था। आर्यन खान के इस कूल एटिट्यू़ड की काफी तारीफ की जा रही है। खेर हो भी क्यों ना ये कूल ऐटिटूड उन्हें उनके पापा से विरासत में जो मिला है।

My three vices in pictures: Grace, Style & Playfulness.

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

आपको बता दें आर्यन की इस तस्वीर के बाद शाहरुख खान ने भी एक तस्वीर सांझा की जिसमें उन्होंने अपने तीनों बच्चों की तस्वीर को एकसाथ सोशल मीडिया पर अपलोड किया। तस्वीरों का कोलाज पर उन्होंने अपने हर एक बच्चे को किसी एक शब्द के नाम से नवाजा। शाहरुख खान ने आर्यन, सुहाना और अबराम तीनों के एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'तस्वीर में मेरी तीन शरारतें- ग्रेस, स्टाइल और चंचल'


इसमें शाहरुख ने सुहाना के लिए ग्रेस शब्द का इस्तेमाल किया है, आर्यन के लिए स्टाइलिश और नन्हे अबराम के लिए चंचल शब्द का। दरअसल, अबराम हमेशा चंचलता करते ही दिखते हैं, जबकि आर्यन अपने स्टाइल के लिए चर्चा में रहते हैं।


वैसे बता दें शाहरुख खान हमेशा से ही अपने परिवार को लेकर काफी भावुक रहे हैं। वे अक्सर टीवी इंटरव्यूज के दौरान कहते हैं की वे अपने परिवार को महफूज रखना चाहते हैं। वे अपने काम के बाद अपने बच्चों के साथ स्पैशल टाइम स्पैंट करते हैं। यहां तक की सुनने में आया था की वे अपने शूट्स खत्म करने के बाद उनकी बेटी सुहाना और बेटे आर्यन को पढ़ाते हैं।

अगर शाहरुख खान के करियर की बात की जाए तो बता दें इन दिनों निर्देशक आनंद एल. राय की फिल्म में बिजी हैं। इस फिल्म में शाहरुख एक बौने व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे।

Published on: