
sonakshi sinha
जैसा की हम सब जानते हैं अगले साल सलमान खान की दबंग सीरीज बॅाक्स ऑफिस दस्तक देने वाली है। बता दें भाईजान की तीसरी फिल्म को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे की इस में सोनाक्षी सिन्हा होंगी या नही। लेकिन अब साफ हो गया है कि इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली हैं। जी हां खबर पक्की है की सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म में लीड किरदार निभाती दिखाई देंगी। इससे पहले खबर थी दबंग-3 में दो हीरोइन नजर आने वाली हैं।
अब सोनाक्षी ने साफ कर दिया है कि इस फिल्म की शुरुआत अगले साल होने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि वह इस फिल्म का हिस्सा होंगी। लेकिन उन्होंने कुछ ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की। वैसे सोनाक्षी से पहले सलमान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म के तीसरे पार्ट में फ्लैशबैक सीन होंगे। दिखाया जाएगा असल में किस तरह चुलबुल पांडे रॉबिनहुड पांडेय बनता है।
अगर सोनाक्षी के करियर की बात की जाए तो बता दें एक्ट्रेस दबंग-3 के अलावा हैप्पी भाग जाएगी के सीक्वल में काम करने वाली हैं। इसके अलावा हाल ही में उनकी फिल्म इत्तेफाक रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं।
इसके आलावा जल्द ही निर्देशक करण जौहर फिल्म शिद्दत लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक बार फिर वो अपनी फैवरेट जोड़ी एक्टर आलिया भट्ट और वरुण धवन को बड़े पर्दे पर लाने वाले हैं। और बता दें सोनाक्षी शिद्दत में आलिया से छोटा रोल प्ले करने वाली है। ये रोल ना तो कैमियो रोल हैं और न ही स्पेशल अपीयरेंस। कहानी के मुताबिक फिल्म में आलिया, वरुण और सिद्धार्थ का लव ट्राएंगल दिखाया जाना है। अब इस स्टोरीलाइन में सोनाक्षी को क्या रोल दिया गया है, ये आने वाले समय में ही मालूम चलेगा लेकिन कहा जा रहा है कि भले ही उनका रोल छोटा हो, लेकिन फिल्म के लिए काफी अहम होगा।
इस बारे में जब सोनाक्षी से बात की गई तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा की वे हमेशा से करण सर के साथ काम करने के लिए एक्साइटिड थी और अब वो मौका मिला है तो वे उसे हाथ से नही जाने देंगी। बता दें इत्तेफाक के बाद करण जौहर के साथ ये सोनाक्षी की दूसरी फिल्म होगी।
Published on:
06 Nov 2017 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
