बॉलीवुड

ऐश्वर्या संग जोड़ी ना बन पाने से निराश है यह सुपरस्टार, बताया खुद को बदकिस्मत

जब उन्हें ऐश्वर्या के साथ पहली फिल्म मिली तो उसमें वह उनकी बहन बनी थीं।
2 min read
Nov 20, 2018
Aishwarya rai
Aishwarya rai

हाल में Lux Golden Rose Awards का आयोजन किया गया। इस समारोह में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची। इस अवॉर्ड समारोह में वरुण धवन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर सहित कई स्टार्स शामिल हुए।

शाहरुख ने किया होस्ट:

इस अवॉर्ड नाइट को बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख ने होस्ट किया। इस इवेंट से शाहरुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अवॉर्ड नाइट के दौरान शाहरुख ने कहा कि यह उनकी बदकिस्मती है कि वह ऐश्वर्या राय के साथ काम नहीं कर सके।

ऐश्वर्या ने जीता टाइमलेस ब्यूटी अवॉर्ड:
इस अवॉर्ड समारोह में ऐश्वर्या ने टाइमलेस ब्यूटी अवॉर्ड जीता और ये अवॉर्ड लेने के बाद उन्होंने वहां मौजूद सभी दिग्गज अभिनेत्रियों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद शाहरुख स्टेज पर आए और उन्होंने कहा कि उनकी बदकिस्मती रही है कि वह ऐश्वर्या राय के साथ काम नहीं कर सके।

जब लोगों ने कहा- ऐश्वर्या, शाहरुख की बहन जैसी दिखती हैं:
शाहरुख ने कहा कि जब उन्हें ऐश्वर्या के साथ पहली फिल्म मिली तो उसमें वह उनकी बहन बनी थीं। इसके बाद लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि ऐश्वर्या, शाहरुख की बहन जैसी दिखती हैं। इसके बाद जब उन्होंने देवदास में साथ काम किया तो ऐश्वर्या उनसे दूर चली गईं और इस तरह वे दोनों कभी भी साथ में काम नहीं कर सके। साथ ही शाहरुख ने ऐश्वर्या के साथ काम नहीं कर पाने को अपनी बदकिस्मती बताया।

Published on:
20 Nov 2018 11:12 am
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा