बॉलीवुड

जब करियर की शुरुआत में इस एक्ट्रेस के साथ बेड सीन करके शाहरुख खान ने मचा दिया था तहलका

शाहरुख खान पिछले तीस सालों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। उन्होंने 1992 में फिल्म 'दीवाना' (Deewana) से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2021, 2:15 PM IST
shahrukh_khan_bed_scene_1.jpg
shahrukh khan bed scene

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी उन्हें ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। शाहरुख खान दुनियाभर के लोगों के दिलों में राज करते हैं। अपनी एक्टिंग से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। आज उनके नाम से ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो जाती हैं। लेकिन उनका ये सफर आसान नहीं था। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के इस मुकाम तक पहुंचने के पीछे उनकी मेहनत और लगन शामिल है।

शाहरुख खान पिछले तीस सालों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। उन्होंने 1992 में फिल्म 'दीवाना' (Deewana) से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। हालांकि, शुुरुआत में उन्होंने कुछ ऐसी फिल्मों में भी काम किया, जिसे शायद वह खुद भी याद नहीं रखना चाहते होंगे। उन्हीं में से एक फिल्म है- 'माया मेमसाब'। 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म के कारण शाहरुख खान को काफी कुछ सहना पड़ा था।

दरअसल, 'माया मेमसाब' में शाहरुख खान के साथ दीपा साही लीड रोल में थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। हालांकि, फिल्म फ्लॉप होने से ज्यादा चर्चा शाहरुख खान और दीपा साही के बीच फिल्माए गए बेड सीन की हुई थी। दोनों के इस बोल्ड सीन की चर्चा हर तरफ हो रही थी। यहां तक कि एक पत्रकार ने दोनों के बारे में उल्टा-सीधा भी छाप दिया था, जिससे शाहरुख खान काफी भड़क गए थे। माया मेमसाब की कहानी एक ऐसी महिला पर बेस्ड थी, जो अपनी शादी से बोर हो गई है और जिसके कई लोगों के साथ अफेयर हैं। बाद में उसकी मौत रहस्यमय तरीके से होती है। हालांकि, फिल्म लोगों के दिलों में अपनी जगह नहीं बना पाई। लेकिन इस फिल्म में शाहरुख ने अपना पहला इंटिमेट सीन दिया था। उस वक्त लोगों को लग रहा था कि शाहरुख का करियर लंबा नहीं चलेगा लेकिन फिर बाजीगर और डर जैसी फिल्में देकर उन्होंने बता दिया था कि वह लंबी रेस का घोडा हैं।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब