बॉलीवुड

Jawan Box office: ‘जवान’ का तूफान बुधवार को हुआ शांत, 21वें दिन कलेक्शन में आई सबसे बड़ी गिरावट

Jawan Box Office Collection Day 21: 'जवान' की कमाई में भारी गिरावट आ रही है। अब जल्द बॉक्स ऑफिस से हटेगी जवान?  

less than 1 minute read
Sep 28, 2023
शाहरुख खान की फिल्म जवान ने 21वें दिन कम कलेक्शन किया है

Jawan Box Office Collection day 21: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाने के बाद कलेक्शन में गिरती जा रही है। ओपनिंग डे पर धांसू कमाई कर फिल्म ने कई एतिहासिक रिकॉर्ड बनाए थे। वहीं, जवान ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में 1000 करोड़ की कमाई करके एक नया कीर्तिमान सेट कर दिया है। जवान की कमाई में हफ्ते भर से गिरावट दर्ज की जा रही है।धीरे-धीरे जवान का कलेक्शन बेहद खराब हो रहा है। हालांकि वीकेंड पर एकबार फिर जवान का ताबड़तोड़ कलेक्शन देखने को मिल सकता है क्योंकि मेकर्स ने फैंस को डबल धमाका ऑफर देकर खुश कर दिया है। Sacnilk की ट्रेड एनालिसिस के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन यानी बुधवार 27 सितंबर को आजतक का सबसे कम कलेक्शन किया है। आईये जानते हैं फिल्म के कलेक्शन के बारे में…

….तो जवान ने 21वें दिन इतना कम किया कलेक्शन (Jawan Box Office Collection)
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 21वें दिन शाहरुख खान की जवान ने महज 5.15 करोड़ का कलेक्शन किया है, इसके बाद भारत में जवान की कमाई 576.23 करोड़ हो गई है। दुनियाभर (Worldwide Collection) में यह आंकड़ा 1022 करोड़ पार हो चुका है। इंडिया ग्रॉस 686.15 करोड़ है।

जवान पर मिलेगा बड़ा ऑफर (Jawan Ticket Offer Buy 1 Get 1)
बता दें, जवान की कमाई में तेजी से आई गिरावट और नई फिल्मों की रिलीज को देखते हुए मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने वीकेंड आने से पहले ही एक धमाकेदार ऑफर दे दिया है इसके चलते एक के साथ एक फ्री (Buy 1 Get 1) जवान की टिकट मिलेगी। हालांकि इसका असर कितना पड़ेगा यह देखना दिलचस्प होगा।

Published on:
28 Sept 2023 08:52 am
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा