
Shahrukh Khan On King story and Starcast: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी हाजिरजवाबी और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म किंग को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म किंग में पहली बार उनकी बेटी सुहाना खान उनके साथ नजर आएंगी। ऐसे में एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किंग' के प्रमोशनल इवेंट में शाहरुख जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में प्रमोशन के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग मुस्कुरा उठे और सोशल मीडिया पर वह बयान तेजी से चर्चा में आ गया। उन्होंने कहा कि हमें बैन कर दिया जाएगा। आइये उन्होंने ऐसा क्यों कहा? जानते हैं...
शाहरुख खान ने प्रमोशनल इवेंट में 'किंग' के बारे में बात करते हुए बताया कि यह एक ऐसी फिल्म है जिसे पूरा परिवार थिएटर में बैठकर एन्जॉय कर सकता है, जिसमें भरपूर ड्रामा, एक्शन और गाने हैं। इसी दौरान उन्होंने फिल्म की लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट का जिक्र किया और हंसते हुए कहा कि अगर वह नाम गिनना शुरू कर दें, तो बहुत ज़्यादा इस्तेमाल करने की वजह से हमे बैन कर दिया जाएगा। उनके कहने का अंदाज पूरी तरह मजाकिया था, जिससे यह साफ जाहिर था कि फिल्म में इतने सारे कलाकार हैं कि उनका नाम गिनाना आसान नहीं है।
शाहरुख ने यह भी कहा कि यह एक कमर्शियल फिल्म है, इसलिए इसमें लॉजिक की ज्यादा जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमेशा सलाह देते हैं या कहेंगे कि उन्हें कोई गंभीर और सोचने वाली फिल्म बनानी चाहिए, और वह वैसे प्रोजेक्ट्स भी जरूर करेंगे, लेकिन फिलहाल 'किंग' उनके लिए बेहद खास है। साथ ही, 61 साल की उम्र में बेटी सुहाना खान के पिता का रोल करने पर उन्होंने कहा कि वह अपनी उम्र के हिसाब से किरदार निभा रहे हैं ताकि लड़कियों को लगे कि उनके पिता ऐसे होने चाहिए।
फिल्म 'किंग' की कहानी को लेकर ज्यादा डिटेल्स अभी गुप्त रखी गई हैं, लेकिन जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान इसमें एक अनुभवी हत्यारे या गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे, जो खतरनाक अंडरवर्ल्ड में आगे बढ़ने के लिए सुहाना खान के किरदार को गाइड करते हैं ताकि मुख्य विलेन अभिषेक बच्चन से बदला लिया जा सके।
इसके अलावा, 'छम्मक छल्लो' के कई सालों बाद शाहरुख और करीना कपूर एक डांस नंबर के लिए एक बार फिर साथ आए हैं, जो 27 नवंबर को रिलीज हुआ और फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट व मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई है। फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल जैसे कलाकार दिखेंगे, और यह सुहाना खान का थिएटर डेब्यू भी है।