यशराज बैनर की ‘धूम’ अब चौथा पार्ट लेकर आ रहे हैं। जी हां, सीरीज की पहली तीन फिल्में खूब पसंद की जाने के बाद अब फिल्मेकर्स इसका चौथा भाग जल्द से जल्द पेश करना चाहते हैं।
बॅालीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटिड मूवी सीरीज धूम को लेकर लगातार खबरें सामने आती रहती हैं। यशराज बैनर की ‘धूम’ अब चौथा पार्ट लेकर आ रहे हैं। जी हां, सीरीज की पहली तीन फिल्में खूब पसंद की जाने के बाद अब फिल्मेकर्स इसका चौथा भाग जल्द से जल्द पेश करना चाहते हैं। हालांकि काफी लम्बे समय से ‘धूम 4’ अटकी पड़ी है।
लेकिन अब यशराज बैनर ‘धूम 4’ का ऐलान करने वाला है। एक खबर के अनुसार, ‘यशराज बैनर जब आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का पहला लुक रिलीज कर देगा, उसके बाद वो धूम 4 को लेकर बड़ा खुलासा करेगा।’
खास बात यह है कि धूम 4 में सलमान खान नहीं बल्कि शाहरुख खान चोर की भूमिका निभाते दिखेंगे। शाहरुख खान जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग खत्म कर रहे हैं जिसके तुरंत बाद वह इस खास प्रोजेक्ट में जुट जाएंगे। इसके अलावा शाहरुख राकेश शर्मा की बायोपिक फिल्म के साथ उनका नाम जुड़ जरूर रहा है लेकिन वो इसे कब तक शुरू करेंगे यह नहीं पता है।
बता दें इस फिल्म में अबतक जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान चोर की भूमिकाएं निभा चुके हैं। अगर आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ की बात की जाए, जिसके फर्स्ट लुक के बाद ‘धूम 4’ का ऐलान किया जाएगा तो यह एक पीरियड ड्रामा होगी।
इसमें आमिर खान के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ भी दिखाई देंगे।