बॉलीवुड

शाहरुख खान की स्कूल डेज की फोटो वायरल, लोग बोले-स्कूली बच्चा मुंबई जीतने का सपना देख रहा

शाहरुख खान के स्कूल के दिनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर लोग जमकर कमेंट और शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट लिखा है,'एक स्कूल का बच्चा दिन में मुंबई जीतने का सपना देख रहा है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है,'आंखों में दृढ़ निश्चय तो देखो।'
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2021, 9:53 PM IST
shahrukh_khan_school_photo.png

मुंबई। बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान की एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शाहरुख अपनी गैंग के साथ नजर आ रहे हैं। ये फोटोज उनके स्कूल डेज की है। तस्वीर की खास बात ये है कि शाहरुख शांत मन से एक तरफ नजरें टिकाए हुए हैं और उनके दोस्त मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

'स्कूल का बच्चा दिन में मुंबई जीतने का सपना देख रहा'
शाहरुख की इस दुर्लभ फोटो को उनके एक फैंस क्लब ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये तस्वीर वायरल हो गई है। फैंस इस फोटो पर कमेंट, लाइक और रिट्विट कर रहे हैं। अधिकतर लोगों का कहना है कि शाहरुख के शांत दिखने के पीछे उनकी आंखों में पल रहे सपने हैं। इस तस्वीर को ट्वीटर पर शेयर करने वाले एक यूजर बॉबी ने कैप्शन में लिखा है,'एक स्कूल का बच्चा दिन में मुंबई जीतने का सपना देख रहा है। अगर सुबह ऐसे वॉट्सएप फॉरवर्ड आएं तो मैं कभी शिकायत नहीं करूंगा।'

'आंखों में दृढ़ निश्चय तो देखो'
वहीं इस फोटो पर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने लिखा,'मेरा पहला प्यार।' एक अन्य यूजर ने लिखा,'आंखों में दृढ़ निश्चय तो देखो। सब जानते थे कि वह कहां से आया, लेकिन ये कोई नहीं जानता कि वह कहां तक जाएगा।' एक दूसरे यूजर ने लिखा,' जो लोग उनके पास खड़े हैं, उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी कि ये बंदा बॉलीवुड का भविष्य का बादशाह है।

पहले भी थ्रौबेक फोटो हुई वायरल
इससे पहले भी शाहरुख की एक थ्रोबैक फोटो सामने आई थी। इस फोटो को संजय रॉय ने ट्वीटर पर शेयर किया था। इसमें उन्होंने यह भी बताया था कि उनके साथ कौन-कौन हैं। संजय रॉय ने रिट्वीट करते हुए लिखा,' ये तस्वीर उस समय की है, जब वो डायरेक्टर बैरी जॉन के प्ले 'रफ क्रॉसिंग' के लिए कोलकाता रवाना होने वाले थे। इस फोटो में शाहरुख के साथ खुद संजय रॉय, ऋतुराज के सिंह और दिव्या नजर आ रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की पिछली फिल्म 'जीरो' थी। साल 2018 में आई इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ भी थीं। हालांकि ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी। तब से एक्टर की नई फिल्म की घोषणा नहीं हुई। अब वह जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आएंगे। शाहरुख की इस मूवी में सलमान खान कैमियो करते नजर आएंगे। वहीं, बताया जाता है कि शाहरुख भी उनकी एक फिल्म में कैमियो करेंगे। 'पठान' में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोंण भी नजर आएंगे।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन