Published: Jul 26, 2021 01:43:07 pm
पवन राणा
वेटरन एक्टर मनोज कुमार की अभिनय शैली उन्हें उनके अन्य समकालिक अभिनेताओं से अलग करती है। हालांकि उनकी खास स्टाइल को शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'ओम शांति ओम' में इस तरह दिखाया कि मनोज कुमार को बुरा लग गया। उन्होंने शाहरूख और निर्माता कंपनी पर केस कर दिया था। साथ ही ये भी कहा कि 'शाहरुख को माफ नहीं करूंगा, उन्होंने मेरा अपमान किया है।'
मुंबई। वेटरन एक्टर मनोज कुमार एक बार शाहरुख खान पर बेहद गुस्सा हो गए थे। इसकी वजह थी शाहरुख का फिल्म 'ओम शांति ओम' मेंं मनोज कुमार का मजाक उड़ाना। शाहरुख ने फिल्म के एक सीन में मनोज कुमार के अंदाज में मुंह पर हाथ रखा और मजाक बनाया। ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। मजाक उड़ाने से नाराज मनोज ने शाहरुख से कहा था कि जापान में इस मूवी के रिलीज के समय विवादित दृश्य हटाया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।