scriptActor Rajendra Kumar And Manoj Kumar Friendship Unknwon Facts | जब अभिनेता मनोज कुमार ने रख दिए थे सुपरस्टार राजेंद्र कुमार के पैरों में अपनी पहली फीस के पैसे | Patrika News

जब अभिनेता मनोज कुमार ने रख दिए थे सुपरस्टार राजेंद्र कुमार के पैरों में अपनी पहली फीस के पैसे

locationनई दिल्लीPublished: May 04, 2021 04:02:24 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

बॉलीवुड में दोस्ती के कई किस्से काफी मशहूर हैं। जिनमें से एक है एक्टर राजेंद्र कुमार और मनोज कुमार के किस्से। मनोज कुमार राजेंद्र कुमार को अपना बड़ा भाई मानते थे। जानिए दोनों से जुड़ा यह अनसुना किस्सा।

Actor Rajendra Kumar And Manoj Kumar Friendship Unknwon Facts
Actor Rajendra Kumar And Manoj Kumar Friendship Unknwon Facts

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत के सुपरस्टार्स की बात हो तो सबसे पहला नाम दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार का नाम सामने आता है। राजेंद्र कुमार अपने जमाने के ऐसे अभिनेता थे जिनकी कई फिल्में सिनेमाघरों में सिल्वर जुबली बनाया करती थी। यह वजह थी कि इंडस्ट्री में उन्हें जुबली कुमार के नाम से भी जाना जाता था। जब-जब अभिनेता बड़े पर्दे पर आते वह दर्शकों के दिलों में लूट जाया करते। वहीं राजेंद्र कुमार जितने अच्छे एक्टर थे। उतने ही नेक दिल इंसान भी थे। इंडस्ट्री में राजेंद्र कुमार और एक्टर मनोज कुमार को लेकर एक किस्सा काफी मशहूर हैं। जिसके बारें में आज भी इंडस्ट्री के गलियारों में उन किस्सों की आवाज़ सुनाई देती है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.