बॉलीवुड

अपनी मां की कुछ यूं नकल उतारती हैं Shahrukh Khan की लाडली Suhana Khan, देखें वीडियो

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) सोशल मीडिया सेंसेशन होने के साथ-साथ जल्द ही बॉलीवुड में भी कदम रखने वाली हैं. वहीं उनकी फोटो-वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती है. हाल में उनका एक थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2022, 2:12 PM IST
अपनी मां की कुछ यूं नकल उतारती हैं Shahrukh Khan की लाडली Suhana Khan
अपनी मां की कुछ यूं नकल उतारती हैं Shahrukh Khan की लाडली Suhana Khan

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. शाहरुख जल्द ही 'पठान' और 'डंकी' जैसी कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनकी शूटिंग फ्लोर पर हैं. वहीं उनकी लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) सोशल मीडिया सेंसेशन होने के साथ-साथ इंडस्ट्री के सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं.

उनकी फैन फॉलोइंग भी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है. इन दिनों वो अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं. इसके अलावा उनके काफी सारे फैन पेज भी हैं, जो उनके वीडियो साझा करते रहते हैं.

हाल में उनका एक पुराना थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो तब का है जब वो काफी छोटी थीं. वीडियो में सुहाना पापा शाहरुख खान के साथ नज़र आ रही हैं. वीडियो में सुहाना खान बेहद क्यूट नजर आ रही हैं. वीडियो में सुहाना अने पापा शाहरुख खान के साथ ऑफिस में दिखाई दे रही हैं.

साथ ही अपने पापा के साथ काफी मस्ती और एन्जॉय करती नजर आ रही हैं. तभी शाहरुख उनसे पूछते हैं कि मम्मी पापा को खाने के लिए कैसे कहती हैं, जिसका जवाब देते हुए सुहाना मम्मी की नकल उतारने लगती हैं, जो देख बहद क्यूट लगा है. उनका ये वीडियो सभी को बेहद पसंद आ रहा है.

बता दें कि सुहाना खान का जन्म साल 2000 में हुआ था और वो 22 साल की हो चुकी हैं. इसके अलावा उनके फिल्मों में डेब्यू को लेकर भी ख़बरें आती रहती हैं, लेकिन फिलहाल वो अभी पढ़ाई में बिज़ी हैं. सुहाना विदेश में पढ़ाई कर रही हैं. हालांकि सुहाना की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं, तो वहीं शनाया कपूर भी जल्द ही डेब्यू करने जा रही हैं.

VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन