इतना ही नहीं अपनी इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए वो लिखती हैं 'विनम्रता की एक्सपायरी डेट हो सकती है'. वहीं उनके इस ट्वीट को फैंस कई तरह से ले रहे हैं. कोई इसको एक बात की तरह ले रहा है, तो कोई इसको वॉर्निंग की तरह, तो कई नागा के नजरिए से इसको देख रहा है. सामंथा ने बिना किसे के नाम का जिक्र किए इस तरह कई पोस्ट करती रहती हैं. बता दें कि इन दिनों नागा चैत्नय की दूसरी शादी की खबरें भी काफी जोरों पर थी, जिसको एक्टर ने बकवास बताया था.