बॉलीवुड

Tokyo Olympics: महिला हॉकी टीम की हार पर शाहरुख खान बोले- दिल टूटा है लेकिन…

शाहरुख खान महिला हॉकी टीम पर शुरुआत से ही नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने हर मौके पर टीम का मनोबल बनाया है। इससे पहले जब भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी तब भी शाहरुख ने ट्वीट कर पूरी टीम को बधाई दी थी।

2 min read
Shah Rukh Khan Tweet

नई दिल्ली। 'टोक्यो ओलंपिक 2020' में आज भारतीय महिला हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन के साथ ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेला। बेहद ही रोमांचिक मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को हरा दिया। 4-3 से ग्रेट ब्रिटेन ने कांस्य पदक को अपने नाम कर दिया। पूरे मैच में भारतीय टीम ने कड़ा मुकाबला किया लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल सकी। हालांकि, हर कोई उनके प्रदर्शन की जमकर तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस पहली बार भारतीय महिला टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बधाई दे रहा है। वहीं, अब बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

शाहरुख खान ने ट्वीट कर कहा है कि उनका दिल टूटा है लेकिन भारतीय टीम ने बहुत अच्छा खेल खेला है और हौसला बनाए रखने की जरूरत है। टीम के हर खिलाड़ी ने देश को प्रेरित किया है। उन्होंने लिखा, ‘दिल टूटा है लेकिन सिर ऊंचा रखने के लिए वजहें हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम ने बहुत अच्छा खेला है। आप ने भारत में सभी को प्रेरित किया है। यह अपने आप में जीत है।' शाहरुख खान का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस उनके ट्वीट पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

शाहरुख खान महिला हॉकी टीम पर शुरुआत से ही नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने हर मौके पर टीम का मनोबल बनाया है। इससे पहले जब भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी तब भी शाहरुख ने ट्वीट कर पूरी टीम को बधाई दी थी। जीत के बाद टीम के कोच कोच सोर्ड मारजेन ने खिलाड़ियो की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'सॉरी फैमिली, आने में फिर देरी होगी।' इस पर शाहरुख ने रिट्वीट करते हुए लिखा, 'हां.. हां.. कोई दिक्कत नहीं है। बस आते हुए थोड़ा गोल्ड ले आना, अपने करोड़ों परिवार के सदस्यों के लिए। इस बार धनतेरस भी दो नवंबर को है। एक्स कोच- कबीर खान।'

बता दें कि शाहरुख खान ने फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने महिला हॉकी टीम के कोच कबीर खान का रोल प्ले किया था। 10 अगस्त, 2007 को ये फिल्म रिलीज हुई थी। शाहरुख खान के अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए तीनों ही कलाकार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आखिरी बार शाहरुख फिल्म जीरो में दिखाई दिए थे। इसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ लीड रोल में थीं। ये फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Published on:
06 Aug 2021 01:36 pm
Also Read
View All