बॉलीवुड

शाहरुख की पत्नी के इस काम की वजह से सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा, जानें क्या है वो?

गौरी ने सुहाना संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह सुहाना के साथ एक रेस्टोरेंट में मस्ती करती नजर आ रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2018, 11:22 AM IST
gauri khan
gauri khan

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। गौरी एक सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर हैं। एक बार फिर वह सुर्खियों में आ गई है। गौरी इन दिनों एक रेस्तरां की डिजाइनिंग को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने इसे खुद डिजाइन किया है जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है।

ट्विटर पर शेयर की रेस्तरां की तस्वीरें:
गौरी ने पुणे में नए रेस्तरां को डिजाइन किया है। उन्होंने हाल ही में अपने ट्विटर एकाउंट पर अपने नए डिजाइन रेस्तरां की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी इन तस्वीरों पर लोगों के काफी अच्छी कमेंट्स आ रहे हैं। इससे पहले गौरी ने जैकलीन फर्नांडिस के घर को भी डिजाइन किया था। उनके घर की भी खूबसूरत तस्वीरें गौरी ने शेयर की थी। जैकलीन के अलावा गौरी ने करण जौहर से लेकर रणबीर कपूर और वरुण धवन तक कई सेलेब्स के घर का इंटीरियर डिजाइन किया है।

सुहाना संग शेयर की मस्ती भरी तस्वीर:
हाल ही में गौरी ने सुहाना संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह सुहाना के साथ एक रेस्टोरेंट में मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'न्यूयॉर्क टाइम्स।' बस फिर क्या था कुछ देर के बाद शाहरुख ने इस पर मजे लेते हुए कमेंट किया, 'एक बेहद शानदार न्यूज के साथ न्यूयॉर्क टाइम्स।' वहीं शाहरुख की फिल्मों की बात करें तो वह आजकल फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा