बॉलीवुड

Shahrukh Khan की पत्नी Gauri Khan ने शेयर की 13 साल पुरानी तस्वीर, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

एक्टर शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) की पत्नी गौरी खान ( Gauri Khan ) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। उनकी यह फोटो 13 साल पुरानी है। जिसमें उनका लुक बेहद ही अलग नज़र आ रहा है। फोटो देखने के बाद फैंस का रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2020, 3:05 PM IST
Shahrukh Khan Wife Gauri Khan Shared Her Throwback Photo
Shahrukh Khan Wife Gauri Khan Shared Her Throwback Photo

नई दिल्ली। जितने पॉपुलर बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस यानी कि शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) हैं। उतने ही मशहूर उनकी क्वीन गौरी खान ( Gauri Khan ) भी हैं। जी हां, बेशक गौरी कभी फिल्मों में नज़र नहीं आईं, लेकिन उनकी खूबसूरती और उनका स्टाइल हमेशा उन्हें सुर्खियों में बांधे रखता है। कुछ समय पहले ही गौरी खान ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया है। जिस पर लोगों ने उनकी कई दिलकश तस्वीरें शेयर कर उन्होंने बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं इस बीच उन्होंने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर भी शेयर की है। जिस पर अब काफी चर्चा हो रही है।

दरअसल, गौरी खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Gauri Khan Instagram ) पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें गौरी में सफेद रंग के टॉप और नीले रंग की स्कर्ट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए गौरी कैप्शन में लिखती हैं कि उन्हें 'यह लुक याद है'। बता दें यह तस्वीर 2007 की है। जिसमें उनका लुक बेहद ही अलग है। फोटो में उनके कर्ली गोल्डन हेयर्स दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने काफी लाइट मेकअप किया है। अब यह फोटो देख उनके फैंस भी रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। फैंस के रिएक्शन भी काफी दिलचस्प हैं। वैसे ऐसा नहीं है कि पहली बार गौरी ने कोई पुरानी तस्वीर पोस्ट की हो। वह अक्सर सोशल मीडिया पर पुराने दिनों को याद कर कई वीडियोज और फोटोज पोस्ट करती रहती हैं।

आपको यह भी बता दें कि गौरी खान सिर्फ हाउस वाइफ ही नहीं हैं। बल्कि वह एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। उन्होंने कई बड़ी हस्तियों के घर को नया लुक देकर सजाया है। साथ ही वह प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने शाहरूख ही कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। जिसमें 'मैं हूं ना' ( Main Hoon Na ), 'डॉन 2' ( Don 2 ) जैसी मशहूर फिल्में शामिल हैं। शाहरुख और गौरी के तीन बच्चें हैं, लेकिन गौरी ने अपने तीसरे बेटे यानी कि इब्राहिम ( Gauri Son Ibrahim ) का जन्म सेरोगेसी के द्वारा हुआ था।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन