नालागढ़ के महाराजा से मिलने के लिए कंगना ग्रे कलर के वूलेन आउटफिट में नज़र आईं। उनका सिंपल लुक उन्हें काफी स्टाइलिश बना रहा था। इसी के साथ कंगना ने ब्लैक बूट्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था। कंगना ने भी सोशल मीडिया पर इस पार्टी की तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें उन्होंने बड़ा ही दिलचस्प कैप्शन लिखा है-'जिंदगी में कुछ भी हो, एक चीज याद रखना स्टाइल में रहने का, भिड़ू एटीट्यूड।' उनका यह स्टाइल फैंस को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें इन दिनों कंगना के घर में उनके भाई अक्षत की शादी की तैयारियां चल रही हैं।