बॉलीवुड

20 दिन बाद आया बेटी श्रद्धा की फिल्म ‘छिछोरे’ पर शक्ति कपूर का रिएक्शन, कह दी ऐसी बात, किसी ने सोचा भी नहीं होगा

अब तक इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
2 min read
Sep 25, 2019
Shakti kapoor and Sharddha kapoor
Shakti kapoor and Sharddha kapoor

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'छिछोरे' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज हुई थी। अब तक इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को लेकर फैंस और क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यू दिए थे। लेकिन श्रद्धा के पिता यानी शक्ति कपूर ने फिल्म को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की थी। अब उन्होंने इस फिल्म पर अपनी राय दी है। शक्ति ने कहा कि उन्होंने काफी समय बाद ऐसी फिल्म देखी है। मूवी का कंटेट काफी शानदार है। साथ ही उन्होंने कहा कि जीवन में अब तक जितनी बेहतरीन फिल्में देखी हैं,उनमें से एक 'छिछोरे' है।

शक्ति कपूर ने इस फिल्म को देखने के बाद काफी ज्यादा तारीफ की है। उनको यह फिल्म काफी पसंद आई है। शक्ति कपूर ने ना सिर्फ एक्टर्स की बल्कि फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी की भी जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने नितेश को ऐसी फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद भी दिया।

बता दें कि फिल्म मनोरंजक होने के साथ ही शानदार मैसेज भी देती है। फिल्म में सभी की एक्टिंग काफी शानदार रही।

Published on:
25 Sept 2019 12:57 pm