बॉलीवुड

‘शमशेरा’ के लिए बॉडी बना रहे हैं रणबीर कपूर, सेट से फोटो लीक

'शमशेरा' ( Shamshera Movie ) फिल्म की कहानी एक्शन-एडवेंचर पर आधारित है। इस फिल्म के लिए रणबीर ( Ranbir Kapoor ) अपनी फिजिक पर काफी काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'संजू' के लिए भी जिम में काफी पसीना बहाया था।
2 min read
Nov 14, 2019
'शमशेरा' के लिए बॉडी बना रहे हैं रणबीर कपूर, सेट से फोटो लीक
'शमशेरा' के लिए बॉडी बना रहे हैं रणबीर कपूर, सेट से फोटो लीक

मुंबई। अभिनेता रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शमशेरा' ( Shamshera Movie ) की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है जिसे 'अग्निपथ' फेम करण मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे और वाणी कपूर उनके अपोजिट दिखाई देंगी।

इस फिल्म की कहानी एक्शन-एडवेंचर पर आधारित है। इस फिल्म के लिए रणबीर अपनी फिजिक पर काफी काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'संजू' के लिए भी जिम में काफी पसीना बहाया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता को जिम में जाना ज्यादा पसंद नहीं है लेकिन इसके बावजूद वे अपनी इस फिल्म के लिए जिम में काफी पसीना बहा रहे हैं।

माना जा रहा है कि वे इस फिल्म के लिए काफी बल्की बॉडी बना रहे हैं। हाल ही फिल्म के सेट से उनकी फोटो लीक हुई है। इससे पहले भी उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी। यह फिल्म अगले साल 31 जुलाई को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म के अलावा वे अपनी सुपरहीरो फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग भी कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे सितारे नजर आएंगे।

Updated on:
14 Nov 2019 06:17 pm
Published on:
14 Nov 2019 06:17 pm