16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आलिया की कूपर खानदान से बढ़ रही नजदीकियां, मां-बेटे के साथ किया डिनर डेट

Ranbir and Alia : आलिया और रणबीर के बढ़े फैमिली टम्र्स, लंदन में बिताया था समय आलिया और रणबीर को है अपकमिंग मूवी ब्रह्मास्त्र का इंतजार
less than 1 minute read
Google source verification
alia with ranbir mom

नई दिल्ली। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। दोनों की तस्वीरें सामने आते ही ये अटकलें और तेज हो जाती है। इन दिनों आलिया की कपूर खानदान से बढ़ती नजदीकियां भी काफी सुर्खियों में है। हाल ही में आलिया ने रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर के साथ डिनर डेट पर नजर आईं। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

रेड, व्हाइट और ब्लैक के कॉम्बिनेशन में आउटफिट पहने ये तीनों स्टार्स खूबसूरत दिख रहे हैं। आलिया की रणबीर की मम्मी के साथ ट्यूनिंग काफी जबरदस्त है। इस बात का सबूत वायरल तस्वीरें हैं। जिसमें आलिया नीतू के साथ बैठी हुईं नजर आती हैं। तीनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश लग रहे हैं। इससे पहले भी आलिया को नीतू कपूर के साथ डिनर या खास मौकों पर देखा गया है।

मालूम हो कि कुछ दिनों पहले आलिया और रणबीर की फैमिली लंदन गए थे। जहां पर दोनों ने मीडिया से दूर एक-दूसरे के साथ वक्त बिताया। बाद में दोनों को आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने भी जॉइन किया था। बहुत जल्द रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होगी। दोनों मूवी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग