बॉलीवुड

Cannes 2025: रेड कार्पेट पर शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल ने मचाई धूम, ‘अरण्येर दिन रात्रि’ के प्रीमियर में आई नजर 

Sharmila Tagore And Simi Garewal at Cannes: फ्रांस में चल रहे कांन्स फिल्म फेस्टिवल में शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल पहुंची। जहां दोनों एक्ट्रेस फिल्म 'अरण्येर दिन रात्रि' की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं।

2 min read
May 20, 2025
शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल हुई कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल

Sharmila Tagore And Simi Garewal at Cannes 2025: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकाराओं में शुमार रही शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल रेड कार्पेट पर नजर आईं। जहां एक तरफ पूरा कान्स फेस्टिवल हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों से सज गया है वहीं शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल, सत्यजीत रे की फिल्म 'अरण्येर दिन रात्रि' की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। दोनों ही अभिनेत्रियों ने इस रेड कार्पेट पर वॉक किया और कान्स में धूम मचा दी।

शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल ने ली रेप कार्पेट पर एंट्री (Sharmila Tagore And Simi Garewal at Cannes)

कान्स फिल्म फेस्टिवल में फिल्म 'अरण्येर दिन रात्रि' के विशेष प्रीमियर के लिए अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल बेहद ही शानदार लुक में नजर आई। दोनों ने बेहतरीन ड्रेस पहनी थी। उन्होंने साथ में रेड कार्पेट पर पोज भी दिए। शर्मिला टैगोर ने हरे रंग की शानदार साड़ी पहनी थी तो सिमी ग्रेवाल आइवरी रंग की ड्रेस में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आईं। फिल्म के प्रीमियर के दौरान इसे स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और दिग्गज अभिनेत्रियों को सम्मान दिया।

फिल्म अरण्येर दिन रात्रि का हुआ प्रीमियर (Aranyer Din Ratri Premiere at Cannes)

शर्मिला टैगोर के साथ इस दौरान रेप कार्पेट पर उनकी बेटी सबा पटौदी भी नजर आईं। दिलचस्प बात ये रही कि सिमी ग्रेवाल का कान्स में यह पहला प्रदर्शन था। बता दें, फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की फिल्म ‘अरण्येर दिन रात्रि’ को अमेरिकी फिल्म निर्माता वेस एंडरसन के नेतृत्व में छह सालों में फिर से बनाया गया है। इसे री-स्टोर करने का प्रोजेक्ट साल 2019 में शुरू हुआ था और यह उस समय शुरू हुआ जब, मार्टिन स्कॉर्सेसे की द फिल्म फाउंडेशन के बोर्ड में अपने पद के माध्यम से एंडरसन ने फिल्म को संरक्षित करने के बारे में चर्चा शुरू की थी।

सत्यजीत रे ने बनाई थी फिल्म अरण्येर दिन रात्रि (Satyajit Ray Film Aranyer Din Ratri)

निर्देशक के सत्यजीत रे का काम के प्रति जो जुनून था उसी ने द फिल्म फाउंडेशन के वर्ल्ड सिनेमा प्रोजेक्ट, फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन, जेनस फिल्म्स और द क्राइटेरियन कलेक्शन के बीच सहयोगात्मक प्रयास को आगे बढ़ाया। इसमें गोल्डन ग्लोब फाउंडेशन ने फंड दिया।

Also Read
View All

अगली खबर