
जुबिन नौटियाल ने गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे? (फोटो सोर्स: jubin_nautiyal)
Jubin Nautiyal Marriage: फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल ने एक निजी समारोह में गुपचुप तरीके से गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे। ख़बरों के मुताबिक, जुबिन ने हाल ही में उत्तराखंड में अपने होम टाउन में अपनी बचपन की प्रेमिका से शादी कर ली है।जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने एक निजी समारोह में शादी रचाई है, जिसमें सिर्फ उनकी फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
Etimes की रिपोर्ट के अनुसार, “जुबिन ने बिना किसी शोर-शराबे के एक सिंपल और पारंपरिक तरीके से शादी करने को महत्व दिया। वो हमेशा से ही अपने पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखना ही पसंद करते हैं। वो बड़े पैमाने पर शादी नहीं करना चाहते थे और अपने प्रियजनों के साथ ही अपना खास दिन मनाकर खुश थे।”
गौरतलब है कि जुबिन की गर्लफ्रेंड कौन हैं और उनकी पहचान अभी तक सामने नहीं आई है। इतना ही नहीं, जुबिन नौटियाल ने अपनी शादी की ख़बरों को लेकर किसी भी तरह की कोई ऑफिशियल जानकरी नहीं दी है और ना ही कोई बयान जारी किया है। जब एक मीडिया हाउस ने उनसे इस बारे में बात की तो भी उन्होंने कोई कमेंट नहीं किया।
खबरों की मानें तो जुबिन नौटियाल के निकिता रावल और निकिता दत्ता से रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ती रहीं हैं। साल 2022 में जुबिन नौटियाल निकिता रावल को डेट कर रहे थे। और हाल में उनका नाम फेमिना मिस इंडिया 2012 की फाइनलिस्ट में से एक रहीं मॉडल और एक्ट्रेस निकिता दत्ता के साथ जोड़ा जा रहा था। इतना ही नहीं निकिता दत्ता और जुबिन को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया है। इस साल की शुरुआत में वैलेंटाइन्स डे पर जुबिन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने पार्टनर के साथ एक स्टोरी भी शेयर की थी और हिंट दी थी कि वो दोनों रिश्ते में हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि जुबिन नौटियाल की पत्नी कौन हैं?
उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले जुबिन नौटियाल एक फेमस प्लेबैक सिंगर हैं जिनके नाम 200 से अधिक गाने हैं। वो 2011 में रियलिटी शो एक्स फैक्टर इंडिया में आने के बाद लोगों की नजरों में पहली बार आए थे। साल 2014 में फिल्म सोनाली केबल के पॉपुलर सॉन्ग 'एक मुलाकात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, इसके बाद 'द शौकीन्स' के 'मेहरबानी' से एक अलग पहचान बनाई।
जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के फेमस गाने 'जिंदगी कुछ तो बता' और ऋतिक रोशन की 'काबिल' के 'काबिल हूं', जैसे गानों से उनको बॉलीवुड में खासी सफलता मिली। उनके कुछ अन्य लोकप्रिय ट्रैक में 'तुम ही आना', 'लुट गए', 'हमनवा मेरे', 'तारों के शहर' और 'मेरी जिंदगी है तू' जैसे गाने शामिल हैं। इसके अलावा जुबिन नॉटियल ने शेरशाह का पॉपुलर सॉन्ग 'रातां लाम्बियां' भी गाया।
अगर जुबिन नौटियाल के म्यूजिक एलबम्स की बात करें तो उनका सबसे लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो 'मेरे घर राम आये हैं', है, जिसको यूट्यूब पर 20 करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।
Updated on:
16 Apr 2026 05:04 pm
Published on:
16 Apr 2026 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
