2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जुबिन नौटियाल ने ‘बर्बाद’ गाने की बताई सच्चाई, बोले- सॉन्ग में अजीब सा खौफ

Jubin Nautiyal: जुबिन नौटियाल ने 'बर्बाद' गाने के पीछे की कहानी बताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 23 Jun 2025, 4:24 PM IST

Jubin Nautiyal

जुबिन नौटियाल मंच पर प्रस्तुति देते हुए (फोटो सोर्स: जुबिन इंस्टाग्राम)

Jubin Nautiyal New Song: मोहित सूरी की फिल्म सैय्यारा के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं। इनमें से एक गाना बर्बाद है, जिसे जुबिन नौटियाल ने गाया है। जुबिन का कहना है कि यह गाना सच्चे प्यार की कहानी बताता है, लेकिन इसमें एक अजीब सा खौफ भी छिपा है।

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए जुबिन ने कहा, "बर्बाद एक अलग तरह से प्यार को दिखाता है। आमतौर पर फिल्मों में जब कोई प्यार में होता है, तो उसे पहाड़ों पर नाचते हुए दिखाया जाता है, है ना? लेकिन इस गाने में प्यार की गहराई और उसके दर्द को एक नए अंदाज में दिखाया गया है।"

डर और कमजोरी का मिश्रण है 'बर्बाद'

नौटियाल कहते हैं, " ये गीत प्यार करने वालों के डर को बखूबी बयां करता है। जब किसी को सच्चा प्यार होता है तो उसके मन में अपने आप डर पैदा होने लगता है और वह बहुत कुछ सोचने लगता है, क्या होगा अगर यह मुझे छोड़कर चला गया, इसे कुछ हो न जाए, इस तरह के सवाल मन में अक्सर आने लगते हैं। इसलिए उस डर और कमजोरी को 'बर्बाद' जैसे शब्द के जरिए व्यक्त करना अपने आप में एक अनूठा तरीका था और ऋषभकांत जो कि एक नया लड़का है, उसने इसे लिखा और कम्पोज दोनों किया है। छोटी उम्र में ऐसा कमाल गाना लिखना और बनाना अद्भुत है।"

‘बर्बाद’ हर दिल में बनाएगा खास मुकाम

सिंगर ने निर्माताओं की प्रशंसा करते हुए कहा, एक के बाद एक जिस तरह के बेहतरीन गाने रिलीज किए जा रहे हैं वो सच में तारीफ के काबिल हैं। आगे कहते हैं, "मुझे लगता है कि जब तक हम फिल्म तक पहुंचेंगे, तब तक ‘बर्बाद’ हर किसी के दिल में एक बहुत खास जगह बना लेगा और ऐसा इसलिए क्योंकि इसे बड़ी शिद्दत से बनाया गया है और पिक्चराइज भी उसी अंदाज में किया गया है।"

"सैय्यारा" में अहान पांडे और अभिनेत्री अनीत पड्डा हैं। "सैय्यारा" का निर्माण यशराज के सीईओ अक्षय विधानी ने किया है और यह 18 जुलाई को रिलीज होगी।

जुबिन दावा करते हैं, "अहान कमाल के लग रहे हैं, केमिस्ट्री अच्छी लग रही है और हां, आप कह सकते हैं कि बॉलीवुड में निश्चित रूप से इसके कारण कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।"

यह भी पढ़ें: फिल्म सिटी में आग का तांडव, जलकर राख हुआ अनुपमा शो का सेट, देखें भयावह वीडियो

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन