बॉलीवुड

शशि कपूर के हमशक्ल ने उड़ाया गर्दा, Viral Video को देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Shashi Kapoor: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शशि कपूर का हमशक्ल नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे, क्योंकि ये शख्स हूबहू शशि कपूर की तरह दिखता है...
2 min read
Aug 30, 2025
शशि कपूर के हमशक्ल ने उड़ाया गर्दा, Viral Video को देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
शशि कपूर के हमशक्ल का वीडियो वायरल ( फोटो सोर्स: X)

Shashi Kapoor's back: सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स के हमशक्लों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दिवंगत अभिनेता शशि कपूर की तरह दिख रहा है। इस शख्स ने 1979 की फिल्म 'सुहाग' के हिट गाने 'मैं तो बेघर हूं…' पर उसी गेटअप में वीडियो बनाया है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके एक्सप्रेशन और लुक बिल्कुल शशि कपूर की तरह हैं, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं।

Viral Video को देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

बता दें कि अब सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल खूब छाए हुए हैं। हाल ही में, दिवंगत अभिनेता शशि कपूर के एक हमशक्ल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी धोखा खा जाएंगे। वीडियो में एक लड़की जीनत अमान की तरह दिखने की कोशिश कर रही है, लेकिन वीडियो में नजर आ रहा लड़का हूबहू शशि कपूर जैसा लग रहा है।

साथ ही दोनों ने फिल्म 'सुहाग' के हिट गाने 'मैं तो बेघर हूं…' पर उसी गेटअप में वीडियो बनाया है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़के के एक्सप्रेशन और लुक बिल्कुल शशि कपूर की तरह हैं, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं।

वीडियो पर कमेंट

कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि उन्हें एक पल के लिए लगा कि शशि कपूर वापस आ गए हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि ये लड़का शशि कपूर की बेहतरीन कॉपी है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि क्या यह सच में शशि कपूर का हमशक्ल है या फिर कोई जादू है।

यादों में खो गए

शशि कपूर का ये वीडियो लोगो को खूब पसंद आ रहा हैं। इस वीडियो को देखकर शशि कपूर के फैंस उनकी यादों में खो गए हैं और उन्हें एक बार फिर से अपने चहेते अभिनेता को देखने का मौका मिला है। यह वीडियो साबित करता है कि शशि कपूर आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं और उनकी यादें हमेशा ताजा रहेंगी।

Published on:
30 Aug 2025 04:06 pm