बॉलीवुड

शत्रुघ्न सिन्हा को ऑफर हुई थी फिल्म ‘शोले’, 46 साल बाद बताई फिल्म ना करने की वजह

46 साल बाद अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म शोले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हलचल शुरू है। जानें क्या है वो किस्सा।    

2 min read
Shatrughan Sinha Reveals Why He Had to turn down sholay

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत की आइकॉनिक फिल्म 'शोले' सालों बाद भी दर्शकों की सबसे मनपसंदीदा फिल्मों में से एक हैं। शोले वो फिल्म है जिसके कलाकार से लेकर जानवर तक फेमस हुए। फिल्म में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, संजीव कुमा और जया बच्चन मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। सभी को फिल्म से खूब शोहरत और नाम हासिल हुआ। वैसे इस फिल्म का हिस्सा बॉलीवुड के वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भी बन सकते थे। अगर वो फिल्म को करने से मना करते तो। चलिए आपको बतातें हैं शोले फिल्म से जुड़ा ये अनसुना किस्सा।

शत्रुघ्न सिन्हा ने क्यों ठुकराई फिल्म

दरअसल, हाल ही में एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा संग टीवी के रियलिटी शो इंडियन आइडल में नज़र आए थे। दोनों ही बतौर गेस्ट शो का हिस्सा बने थे। जहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए फिल्म शोले को लेकर एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि 'जब शोले फिल्म बन रही थी। तब उनके पास इसे करने का ऑफर आया था। लेकिन करने से इनकार दिया। शत्रुघ्न बताते हैं कि उस वक्त वो लगातार दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे। जिसकी वजह से वो शोले नहीं कर पाए।

शत्रुघ्न सिन्हा बोले को इस बात से उदास भी थे लेकिन काफी खुश भी थे। क्योंकि उन्हें महसूस हुआ था कि इस फिल्म से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा ब्रेक मिला। जो कि उनके काफी अच्छे दोस्त हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि ये बात एक कलाकार के लिए बहुत ही आम हैं क्योंकि अक्सर उन्हें डेट्स की कमी की वजह अक्सर कोई ना कोई फिल्में छोड़नी पड़ती हैं।'

'काली चरण में' काम करना चाहते थे अमिताभ बच्चन

आपको बता दें जिस तरह शत्रुघ्न सिन्हा को 'शोले' ना करने का अफसोस है। उसी तरह अमिताभ बच्चन को फिल्म 'काली चरण' ना करने का भी काफी अफसोस है। लेकिन कई वजह से अमिताभ बच्चन फिल्म काली चरण में काम नहीं कर पाए। वैसे इस लिस्ट में अमिताब बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा ही नहीं बल्कि राजेश खन्ना, शाहरुख खान, सनी देओल के भी नाम शामिल हैं। जिन्होंने किसी ना किसी वजह से फिल्म को करने से माना कर दिया और बाद में पछतावा भी हुआ।

सलीम-जावेद की जोड़ी थी सुपरहिट

फिल्म 'शोले' की कामयाबी किसी से छुपी नहीं है। 'शोले' फिल्म अपने वक्त की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। साथ ही जिस तरह देश का राष्ट्रीय पक्षी मोर है। उसी तरह से शोले को भारत की राष्ट्रीय फिल्म के तौर पर भी देखा जाता है। इस फिल्म की कहानी मशहूर लेखक सलीम खान और जावेद अख्तर ने लिखी थी। इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई खूबसूरत फिल्में दीं। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन के चलते ये सुपरहिट जोड़ी टूट गई। खबरों की मानें तो जल्द ही दोनों पर एक फिल्म बनाई जा रही है। जिसे लेकर खबरों का बाज़ार खूब गर्म है।

Published on:
03 Jul 2021 12:36 pm
Also Read
View All