नई दिल्लीPublished: Aug 31, 2021 09:00:43 pm
Shweta Dhobhal
नई दिल्ली। गुज़रे जमाने में अपने दमदार डायलॉग्स से सिनेमाघरों में आग लगाने वाले मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा लाखों लोगों के दिलों में बसते हैं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ वह अपने विवादों के चलते भी खूब लाइमलाइट रहते हैं। कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक किस्सा तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि वह अभिनेता राजेश खन्ना और राजेश खन्ना संग हुए मनमुटाव को बिल्कुल भूल चुके हैं।