बॉलीवुड

Shehnaaz Gill ने बादशाह पर चढ़ाया अपना जादू, वीडियो में बर्फ का मजा लेते दिखे

शहनाज गिल का बादशाह के साथ वीडियो हुआ वायरल वीडियो में क्यूटनेस देखकर फैंस कर रहे तारीफ कश्मीर में बर्फ का मजा लेती दिखीं शहनाज गिल

2 min read
Feb 20, 2021
Shehnaaz Gill and Badshah

नई दिल्ली | बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। उनकी क्यूटनेस के फैंस दीवाने हैं और वो एक के बाद एक वो काम भी करती जा रही हैं। म्यूजिक वीडियो के साथ जल्द ही वो बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं। पिछले दिनों शहनाज बादशाह (Badshah) के गाने को लेकर कश्मीर में शूटिंग कर रही थीं जहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शहनाज की क्यूटनेस देखकर फैंस खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। वहीं बादशाह को भी शहनाज कुछ टिप्स देती हुई नजर आ रही हैं। जिसके बाद बादशाह भी हंसते हुए दिखाई देते हैं।

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बादशाह के साथ बर्फ के बीच राइड करती हुई दिख रही हैं। दोनों ने हैवी विंटर स्वेटर पहना हुआ है और बर्फ भी गिर रही है। इसी बीच शहनाज पोज करने के कुछ टिप्स बादशाह को देती हैं। फिर वो खुद अकेले भी गाड़ी के अंदर बैठ जाती हैं। इस दौरान शहनाज का चेहरा बहुत ही क्यूट लग रहा है। फैंस लगातार उनके इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। वहीं गाने के रिलीज होने के बारे में पूछ रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में बादशाह का गाना टॉप टकर गाना रिलीज हुआ था। जिसमें लोगों की फेवरेट रश्मिका मंदाना नजर आई थीं। इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब वो शहनाज के साथ अपना नया गाने लाने वाले हैं। वहीं शहनाज बहत जल्द फिल्म हौंसला रख में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे जो 15 अक्टूबर को रिलीज होगी। शहनाज गिल को बिग बॉस 13 के निकलने के बाद लगातार पॉपुलर मिली है। फैंस को उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी बेहद पसंद आती हैं। हाल ही में शहनाज के फोन का वॉल पेपर भी चर्चाओं में रहा था। शहनाज ने अपनी और सिद्धार्थ की एक तस्वीर को फोन का वॉल पेपर बना रखा है।

Published on:
20 Feb 2021 03:35 pm
Also Read
View All