बॉलीवुड

श्रीदेवी के अवॅार्ड जीतने पर ज्यूरी के अध्यक्ष को हुई नाराजगी, कहा, ‘दूसरी लड़कियों के साथ हुआ पक्षपात’

श्रीदेवी को फिल्म 'मॉम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार से नवाजा गया। लेकिन हाल में शेखर कपूर ने खुलासा किया है कि वे इस फैसले से सहमत नहीं हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2018, 4:30 PM IST
shekhar kapur and sridevi
shekhar kapur and sridevi

इस साल 65वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में श्रीदेवी को फिल्म 'मॉम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार से नवाजा गया। यह फैसला शेखर कपूर की अध्यक्षता वाली ज्यूरी ने मिलकर किया। लेकिन हाल में शेखर कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वे बेस्ट एक्ट्रेस के लिए श्रीदेवी का नाम चुने जाने पर सहमत नहीं थे।

शेखर ने जाहिर की नाराजगी

जब अवॅार्ड की घोषणा के बाद शेखर से श्रीदेवी को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा, 'मॉम के लिए श्रीदेवी बेस्ट एक्ट्रेस हैं, लेकिन मेरी उनसे कोई रिश्तेदारी नहीं है। हर सुबह जब मैं यहां आया तो सबको एक और बार वोट देने के लिए कहता था। मैं सभी एक्टर्स को देखता, उनसे बात करता और कहता, ये नाम श्रीदेवी का नहीं होना चाहिए, नहीं श्रीदेवी नहीं। हम हमेशा वोट करते और बार-बार श्रीदेवी का नाम सामने आ जाता।'

आगे उन्होंने कहा, 'मैं इस बात के लिए लड़ा कि श्रीदेवी का चुनाव नहीं होना चाहिए। हम सब जज्बाती तौर पर उनसे जुड़े हुए थे। मैं कहता था कि इसलिए उन्हें वोट मत दीजिए क्योंकि उनका निधन हो गया है। ये दूसरी लड़कियों के साथ पक्षपात होगा। उन्होंने भी 8 से 12 घंटे काम किया है। उनका भी कॅरियर है।'

मॉम फिल्म के डायरेक्टर ने जताई खुशी

इसके अलावा जब 'मॉम' फिल्म के डायरेक्टर रवि उदयवार से इस अवॅार्ड को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा, ' श्रीदेवी इस अवॉर्ड के लायक थी। इस खबर को सुनकर मुझे वाकई खुशी हुई। उन्होंने गजब का काम किया था। हम सब उनको मिस करते हैं।' बता दें कि श्रीदेवी ने आखिरी बार फिल्म 'मॉम' में काम किया था। उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए चुना गया। श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई में बाथटब में डूबने से निधन हो गया था।

Updated on:
14 Apr 2018, 4:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब