
बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा अपनी हॉट अदाओं और तस्वीरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रैप करते हुए नजर आ रही हैं। इसमें वह रैप करते हुए लोगों से लोकसभा चुनावों में वोट डालने की अपील कर रही हैं।
शर्लिन के इस रैप गाने का टाइट है 'वोट डाल'। अब उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस म्यूजिक वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो में शर्लिन रैपर अंदाज में गाना गाती हुई नजर आ रही हैं जो साफ़ नजर आ रहा है। शर्लिन को अपने बोल्ड अंदाज से सुर्खियों में रहने का शौक है। इससे पहले फिल्ममेकर करण जौहर भी एक ट्वीट कर लोगों से वोट डालने की अपील कर चुके हैं। उनसे पहले शाहरुख खान ने एक गाना गाकर वोट डालने की अपील कर चुके हैं।
पिछले दिनों शर्लिन चोपड़ा हॉट योग करती नजर आई थीं। उनके फैंस को अभिनेत्री का यह अंदाज काफी पसंद आया था। बता दें कि शर्लिन 'कामसूत्र' फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी हॉट और बोल्ड तस्वीरें चर्चा का विषय रहती हैं।