बॉलीवुड

एक्ट्रेस Shilpa Shetty ने मनाई बेटी संग लोहड़ी, शेयर किया सेलिब्रेशन का Video

देशभर में 13 जनवरी को मनाया गया लोहड़ी ( Lohri 2021 ) का त्योहार एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty ) ने बेटी संग मनाई पहली लोहड़ी एक्ट्रेस ने शेयर किया सेलिब्रेशन का वीडियो
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2021, 11:05 AM IST
Shilpa Shetty Celebrated Lohri With Her Daughter Video Goes Viral
Shilpa Shetty Celebrated Lohri With Her Daughter Video Goes Viral

नई दिल्ली। 13 जनवरी को पूरे देश भर में लोहड़ी ( Lohri 2021 ) का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कोरोना के चलते लोगों ने घरों में रहकर ही त्योहार का आनंद लिया। इस त्योहार की धूम बॉलीवुड में भी खूब दिखाई दी। सभी स्टार्स ने भी अपने घरों में परिवार संग लोहड़ी फेस्टिवल सेलिब्रेट किया। वैसे बॉलीवुड के कई कपल्स से लिए यह लोहड़ी बेहद ही खास होगी। जैसे की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty ) के लिए। दरअसल, शिल्पा की बेटी की यह पहली लोहड़ी है। जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Shilpa Shetty Instagram ) पर लोहड़ी सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा संग उनके पति राज कुंद्रा, उनके बेटे वियान, बेटी समिशा कुंद्रा उनकी मां समेत उनका पूरा परिवार मौजूद है। वीडियो में उनका परिवार लोहड़ी की बधाइयां देता हुआ दिखाई दे रहा है। बतातें चलें कि शिल्पा की बेटी समिशा की यह पहली लोहड़ी है। जो परिवार वालों के बेहद खास है। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा है कि "लोहड़ी दी लख लख सारिया नु। वह प्रार्थना करती हैं कि लोहड़ी की आग में सारी नकारात्मकता खत्म हो जाए। शिल्पा की इस वीडियो को 11 लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।"

वैसे आपको बता दें शिल्पा के साथ-साथ यह लोहड़ी बॉलीवुड के कई कपल्स के भी काफी खास है। जिसमें से एक हैं। सिंगर नेहा कक्कड़ ( Neha Kakkar ) और उनके पति रोहनप्रीत सिंह ( Rohanpreet Singh ) की जोड़ी। शादी के बाद नेहा की यह पहली लोहड़ी थी। जिसे नेहा ने बेहद ही धूमधाम से मनाया। लोहड़ी मनाते हुए नेहा ने वीडियो शेयर की थी। जिसमें वह पति रोहन संग खूब मस्ती करती हुई दिखाई दीं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन