बेशक पूरी दुनिया के लिए राखी के पति रितेश ( Rakhi Husband Ritesh ) एक पहेली बनकर रह गए हों,लेकिन वह अपनी जिम्मेदारियां पूरी तरह से निभा रहे हैं। हाल ही में जब वीडियो कॉल के जरिए जया जी ने बेटी राखी से बात की तो उन्होंने बताया था कि रितेश ने ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। वह उनका पूरा ध्यान रख रहे हैं और उन्होंने ही अस्पताल का पूरा खर्चा उठाया। यह सुन राखी की भी आंखों में आंसू आ गए थे। इस दौरान राखी मां से कहती हुईं सुनाई देती हैं वह रितेश को कहें कि वह एक बार पूरी दुनिया के सामने आएं। जिस पर उनकी मां कहती हैं कि हां वह उन्हें समझाएंगी।