बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी की बेटी Samisha Shetty की पहली झलक आई सामने, पिंक हेयरबैंड में दिख रहीं क्यूट

पहली बार ऑफिस के लिए बेटी समीशा को लाईं शिल्पा फोटोग्राफर्स ने कैमरे में कैद किया समीशा का पहला लुक इसी साल सरोगेसी से हुई शिल्पा की बेटी
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2020, 6:03 PM IST
शिल्पा शेट्टी ने की बेटी Samisha Shetty की पहली झलक आई सामने, पिंक हेयरबैंड में दिख रहीं क्यूट
शिल्पा शेट्टी ने की बेटी Samisha Shetty की पहली झलक आई सामने, पिंक हेयरबैंड में दिख रहीं क्यूट

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty ) की बेटी की पहली झलक सार्वजनिक तौर पर शुक्रवार को देखने को मिली। फोटोग्राफर्स को देख एक्ट्रेस ने बेटी समीशा ( Samisha Shetty ) के लुक को छिपाने की कोशिश जरूर की, लेकिन फैंस के लिए उनकी पहली तस्वीर सामने आ ही गई। हाल ही समीशा ने भाई वियान के साथ भाई दूज का त्योहार मनाया था। इसका वीडियो शिल्पा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

पिंक हेयरबैंड में लगी क्यूट
शिल्पा अपनी बेटी को ऑफिस लेकर गईं थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने शर्ट और जिंस पहनी हुई थी। अपनी गोदी में उठाए वह कार से उतरीं। इसी दौरान फोटोग्राफर्स ने क्यूट पोज कैमरे में कैद किए। शिल्पा की बेटी ने गुलाबी रंग का टॉप और ग्रे शेड की पैंट पहन रखी थी। सिर पर फ्ललावर डिजाइन का हेयरबैंड लगा रखा था।

सरोगेसी से घर आई बेटी
बता दें कि शिल्पा की बेटी सरोगेसी से हुई है। इसी साल शिल्पा अपनी बेटी को घर लेकर आई। लॉकडाउन के कुछ दिनों पहले ही यह खुशी उनके परिवार को मिली। लॉकडाउन के दौरान थोड़ी परेशानी जरूर आई लेकिन बेटी के साथ रहने का पूरा समय मिला। शिल्पा ने बेटी का नाम समीशा रखा।

45 की उम्र में मां बनने का अनुभव किया शेयर
हाल ही एक इंटरव्यू में शिल्पा ने 45 की उम्र में फिर से मां बनने का अनुभव शेयर किया था। उनका कहना है कि जब वह 50 की होंगी तो उनकी बेटी 5 साल की होगी। वह इस बात को अच्छे से जानती हैं। इस बारे में लोगों के कई तरह की बातें करने को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहेंगे। वह इन बातों को गंभीरता से नहीं लेती हैं।

बॉलीवुड में वापसी
शिल्पा लम्बे समय तक बॉलीवुड फिल्मों में बिजी रहीं। शादी होन के बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान घर पर लगाया। पहली बच्चे के पालन-पोषण में पूरा समय दिया। उनके बेटे वियान के बड़े होने के बाद वह टीवी शोज में जज की भूमिका निभाते दिखीं। अब वह एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्मों में वापसी कर रही हैं। अभिमन्यु दासानी के साथ उनकी मूवी 'निकम्मा' आने वाली है। वहीं, परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ 'हंगामा 2' की भी तैयारी जोरों पर है।

Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल