बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी बनीं चुड़ैल, देखते ही डर जाएंगे आप, यकीन नहीं होता तो देख लीजिये

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का हैलोवीन लुक सामने आया है। जिसमें वो डरावने हैलोवीन लुक में नजर आ रही हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Nov 2021, 11:04 AM IST
Shilpa Shetty Halloween look viral on social media
Shilpa Shetty

नई दिल्ली: दुनियाभर में इस समय हैलोवीन वीक (Halloween Week) का खुमार लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है। कई सारे बॉलीवुड सिलेब्रिटीज का हैलोवीन लुक्स (Halloween Looks of Bollywood Celebrities) सामने आ चुका हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का हैलोवीन लुक (Shilpa Shetty Halloween look) सामने आया है। जिसमें वो डरावने हैलोवीन लुक (Halloween looks) में नजर आ रही हैं। शिल्पा ने अपने इस लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शिल्पा का यह लुक इतना डरावना है कि कमजोर दिल वाले लोग न देखें तो बेहतर होगा।

शिल्पा शेट्टी ने रविवार 31 अक्टूबर की शाम को अपने इस लुक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी कई तस्वीरें इंस्टा रील में शेयर की हैं। इसमें शिल्पा बेहद डरावने मेकअप के साथ वाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस मेकअप के साथ ही चुड़ैल के रूप में शिल्पा की स्माइल भी देखने लायक है।

बता दें कि शिल्पा शेट्टी पिछले दिनों अपने पति राज कुंद्रा के पॉर्न केस में जेल जाने को लेकर चर्चा में थीं। अब राज कुंद्रा जमानत पर रिहा हो चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा पिछली बार फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आई थीं जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। अब शिल्पा शेट्टी फिल्म 'निकम्मा' में दिखाई देंगी।

Updated on:
1 Nov 2021, 11:04 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई