राजेश खन्ना ने लेहरन रेट्रो नामक मीडिया प्लेटफॉर्म से बातचीत की थी। इस दौरान राजेश खन्ना ने बताया था कि ‘इंदिरा गांधी के बाद जब राजीव गांधी से मेरी दोस्ती हो गई थी, जिसके बाद में हर चुनाव में कांग्रेस के लिए मैं प्रचार करने लगा। इस दौरान राजीव जी ने कई बार कहा था कि आप चुनाव लड़ लो। तो मैं कहता था कि नहीं, हम तो दूसरी बिरादरी से हैं। हमारी बिरादरी अलग सी है। ये हमारा काम नहीं है।