बॉलीवुड

लॉकडाउन में शिल्पा शेट्टी ने फैमली के साथ खेला कैरम, वीडियो में देखें एक्ट्रेस का हुनर

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने फैमली के साथ खेला कैरम (Carrom) शिल्पा ने कैरम में दिखाया अपना परफेक्शन पहले लगाई थी गार्डन में झाड़ू
2 min read
Mar 28, 2020
maxresdefault.jpg

नई दिल्ली | कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स घर पर समय बिताने का कुछ ना कुछ नया तरीका निकाल रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने भी इसे लेकर बचपन की यादें ताजा करते हुए कैरम (Carrom) निकाल लिया है। रिसेन्टली उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कैरम खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। फैमली के साथ शिल्पा बड़े ही शानदार अंदाज में कैरम खेल रही हैं।

कैरम में शिल्पा का परफेक्शन देख फैंस भी हैरान हैं। उन्होंने एक शॉट में ही कई गोटियां जीत ली। वीडियो में राज कुंद्रा भी उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शिल्पा के साथ उनके बेटे अयान भी कैरम के बीच मस्ती करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान शमिता शेट्टी भी शिल्पा के घर में नजर आईं। बता दें कि इससे पहले शिल्पा ने अपने गार्डन में झाड़ू लगाई थी और सभी काम करने वाले लोगों को धन्यवाद दिया था।

शिल्पा इसके अलावा फिटनेस वीडियो भी डालती रहती हैं। वो अपने फैंस को लगातार कुछ नया दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने बेटी समिशा के साथ फोटो डाली थी और बताया था कि 40 दिन पूरे होने के बाद उन्होंने अपने ही घर में समिशा को भगवान का आर्शीवाद दिलवा दिया है। अब कैरम के बाद शिल्पा और क्या नया दिखाती हैं इसका इंतजार फैंस को बेसब्री से रहेगा। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं ऐसे में लोगों को लगातार घर पर रहने की सलाह दी जा रही है।

Published on:
28 Mar 2020 10:46 am