बॉलीवुड

Shilpa Shetty ने सोशल मीडिया पर कबूल की अपनी गलती, पोस्ट में लिखा ‘हां, मैंने गलती की है’

शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसने उन्हें फिर से चर्चा का विषय बना दिया है। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक किताब के पन्ने को शेयर किया है, जिसके नोट में लिखा है कि हम गलतियों के बगैर अपनी जिंदगी को मजेदार नहीं बना सकते। गलतियों से सीख कर आगे बढ़ना ही जिंदगी है।
2 min read
Aug 27, 2021
shilpa_1.jpg

अपनी अदाओं और ठुमके से यूपी बिहार लूटने वाली शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने पति राज कुंद्र के पोर्नोग्राफी केस (Raj Kundra Pornography case) के चलते बीते एक महीने से सुर्खियों में बनी हुई है। किसी ना किसी मुद्दे के चलते शिल्पा लगातार ही सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं कफी लंबे समय से लाइमलाइट और सोशल मीडिया से दूर रही शिल्पा हाल ही में एक्टिव हुई है। शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसने उन्हें फिर से चर्चा का विषय बना दिया है। दरअसल, शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Instagram Handle) पर एक किताब के पन्ने को शेयर किया है, जिसके नोट में लिखा है कि हम गलतियों के बगैर अपनी जिंदगी को मजेदार नहीं बना सकते। गलतियों से सीख कर आगे बढ़ना ही जिंदगी है।

बता दें कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) पॉर्नोग्राफी मामले को लेकर जेल में है। इन दिनों शिल्पा मानसिक तौर पर परेशान है। वहीं उनके पूरे परिवार के लिए यह काफी खराब समय चल रहा है। पति की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा ने खुद को लो प्रोफाइल में रखा था। वहीं हालही में उन्होंने सुपर डांस 4 में बतौर जज पूरे एक महीने बाद वापसी की है।शिल्पा इन दिनों इंस्टाग्राम पर इंस्पिरेशनल स्टोरी पोस्ट करती रहती हैं। वहीं उनके शेयर किए हुए पेज में लिखा है कि गलतियां उस बकाया राशि का हिस्सा होती है, जिसका इंसान को पूरी जिंदगी भुगतान करना होता है-सोफिया लोरेन।

बिना गलती के हम जिंदगी को मजेदार नहीं बना सकते। हम उम्मीद करते हैं कि वह गलतियां दोबारा नहीं होगी या ऐसी गलतियां नहीं होगी जो दूसरों को चोट पहुंचाए। हमें गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। मैं गलतियां करने जा रही हूं, मैं खुद को माफ करूंगी और उनसे सीखूंगी। आखरी में शिल्पा ने एनिमेटेड स्टीकर के जरिए लिखा, मैंने गलती कर दी लेकिन कोई बात नहीं। शिल्पा के वर्कफ्रंट कि बात करे तो उन्होंने हाल ही में वह फिल्म हंगामा 2 में नजर आई थी।

Published on:
27 Aug 2021 04:39 pm