बॉलीवुड

दिग्गज स्टार विजू खोटे का अचानक हुआ निधन, ‘शोले’ फिल्म में कालिया बन बटोरी थी चर्चा

विजू खोटे ( viju khote ) का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

2 min read
Sep 30, 2019
दिग्गज स्टार विजू खोटे का अचानक हुआ निधन, 'शोले' फिल्म में कालिया बन बटोरी थी चर्चा,दिग्गज स्टार विजू खोटे का अचानक हुआ निधन, 'शोले' फिल्म में कालिया बन बटोरी थी चर्चा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विजू खोटे ( viju khote ) का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विजू कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। आज मुंबई में अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे किया जाएगा।

विजू खोटे को फिल्म शोले में 'कालिया' की बेहद लोकप्रिय भूमिका के लिए जाना जाता था। उन्होंने अपने डायलॉग, 'सरदार मैंने तुम्हारा नमक खाया है' ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा अभिनेता ने मराठी फिल्मों के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी काम कर तारीफें बटोरी हैं।

वीजू खोटे ने अपने कॅरियर की शुरुआत साल 1964 में की। वह हिंदी के अलावा मराठी फिल्म इंडस्ट्री में 300 से ज्यादा फिल्में कर चुके थें। शोले के अलावा फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में उनके किरदार 'रॉबर्ट' को आज भी याद किया जाता है।

विजू खोटे बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद मराठी फिल्म पंथ नेगेटिव रोल निभाकर यह साबित कर दिया था वह हर रोल में फिट हैं।

Updated on:
30 Sept 2019 10:38 am
Published on:
30 Sept 2019 09:41 am
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा