बॉलीवुड

40 साल बाद पाक में गुंजी गब्बर की “शोले”

फिल्म के बारे में फिल्म एनालेटिक उमैर अल्वी ने बताया कि पाकिस्तान में भी "शोले" के फैंस की कमी नहीं है
less than 1 minute read
Apr 19, 2015
Feature image

मुंबई। भारत में ब्लॉकबस्टर रहने वाली फिल्म "शोले" अब 40 साल बाद पाकिस्तान में
रिलीज हुई। "गब्बर और ठाकुर" की दुश्मनी और "जय-वीरू" की दोस्ती की ये कहानी पाक
में अपना जलवा दिखा रही है।

"शोले" शुक्रवार को पाकिस्तान के कराची में
रिलीज हुई। इस सुपरहिट फिल्म में अमिताभ बच्चन, धमेंद्र, संजीव कुमार, अमजद खान,
हेमा मालिनी और जया बच्चन मुख्य किरदारों में नजर आए थे। रमेश सिप्पी की फिल्म
"शोले" भारत में ब्लॉकबस्टर रही थी। अब इसे पाकिस्तान में रिलीज किया गया
है।

फिल्म के रिलीज के मौके पर कई बड़ी हस्तियां कराची के मल्टीप्लेक्स में
मौजूद थी। "शोले" को जिओ फिल्म्स और मांडवीवाला एंटरटेनमेंट ने रिलीज किया है।
फिल्म के बारे में फिल्म एनालेटिक उमैर अल्वी ने बताया कि पाकिस्तान में भी "शोले"
के फैंस की कमी नहीं है। इन फैंस में वे पीढ़ी भी शामिल है जो उस वक्त में हिंदी
सिनेमा देखकर बड़ी हुई है, जब वहां भारतीय फिल्में देखना गैरकानूनी होता था।

Published on:
19 Apr 2015 10:38 am
Also Read
View All
‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें’, CJP छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस ज्योतिका, बोलीं- ‘मैं जवाबदेही के साथ हूं’

‘सलमान खान डर गया’, अभिनेता के नए पोस्ट से मची हलचल; छात्रों के आंदोलन के बीच फैंस बोले- ‘शेर कभी नहीं डरता’

‘चुप रहने का मतलब यह नहीं कि मुझे परवाह नहीं’, छात्र आंदोलन पर आमिर खान की बेटी इरा खान का बयान वायरल

‘आमिर खान निभाना चाहते थे मेरा रोल, मिल गई थी पुलिस की यूनिफॉर्म’, रवि किशन ने ‘लापता लेडीज’ को लेकर किया बड़ा खुलासा

Ramayana Trailer Release: रिलीज से कुछ घंटे पहले पोस्टपोन हुआ ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज, जानें क्या है कारण