बॉलीवुड

शोले के ‘सांबा’ मेक मोहन के दो बेटियां और एक बेटा, दूसरी बेटी खूबसूरती में एक्ट्रेसेस को देती है मात

'शोले' में सांबा का किरदार निभाने वाले एक्टर मेक मोहन की दूसरी बेटी विनती मक्किनी खूबसूरती में देती हैं कई एक्ट्रेसेस को मात। आइए जानते हैं अभिनेता के परिवार और उनकी बेटी विनती के बारे में—

3 min read
Jul 13, 2021
,
,

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक 'शोले' में सांभा का किरदार निभाकर अभिनेता मेक मोहन को दर्शकों का खूब प्यार मिला। मूवी में अभिनेता का किरदार गब्बर सिंह के खास सहयोगी का था। हालांकि इस फिल्म में उनके हिस्से में बहुत ज्यादा डायलॉग्स और स्क्रीन स्पेश नहीं आया, लेकिन जितना भी उनका रोल दिखा, उसी में उन्होंने वो प्रसिद्धि हासिल की, जिसके लिए कलाकारों को लम्बा इंतजार करना पड़ता है। अभिनेता ने 1986 में मिनी मक्किनी से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी का नाम मंजिरी, छोटी का विनती और बेटे का नाम विक्रांत है। विनती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी और फैमिली के बारे में अपडेट शेयर करती रहती हैं।

विनती ने भले ही अपने पिता की तरह पॉपुलैरिटी नहीं पाई, लेकिन खूबसूरती के मामले में वह कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं।

विनती अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भाई विक्रांत और बहन मंजिरी के साथ क्लिक फोटोज भी शेयर करती हैं।

खूबसूरत विनती 2010 में रिलीज फिल्म 'माई नेम इज खान' के आर्ट डिपार्टमेंट में शामिल थीं। वह निर्माता-लेखक और अभिनेत्री भी हैं। उन्हें 'स्केट बस्ती' और 'स्केटर गर्ल' के लिए जाना जाता है।

2016 में गठित कंपनी 'द मैक स्टेज' की संस्थापक विनती हैं। विनती और मंजिरी मैक प्रोडक्शंस के बैनर के अंतर्गत फिल्में प्रोड्यूज करती हैं। विनती अपनी परिवार के काफी करीब हैं। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से इस बात का अंदाजा लगाना काफी आसान है।

विनती की बड़ी बहन मंजिरी निर्देशक हैं। उन्होंने ‘द लास्ट मार्बल’ और ‘द कॉर्नर टेबल’ जैसी शॉर्ट फिल्में दी हैं। मंजिरी ने विदेशी प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा काम किया है। वह अमरीका में रहती हैं। उन्होंने वहीं शादी कर ली है। भारत में वह कम ही समय के लिए आती हैं। गौरतलब है कि कैंसर की बीमारी से लड़ते हुए 10 मई, 2010 को 72 वर्ष की आयु में मेक मोहन का निधन हो गया था। वे अभिनेत्री रवीना टंडन के रियल मामा थे।

( All Photos Credit : instagram.com/vinatimak/ )

Published on:
13 Jul 2021 01:50 pm
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं