बॉलीवुड

चैरिटी के मामले में सोचना नहीं चाहिए : इहाना ढिल्लन

अगर आप छोटा कदम उठा रहे हैं तो भी यह समाज के लिए बड़ा कदम होगा
2 min read
Sep 03, 2018
ihana
ihana

बॉलीवुड अभिनेत्री इहाना ढिल्लन का कहना है कि जब समाज की बेहतरी के लिए चैरिटी करने की बात आती है तो किसी को ज्यादा सोचना नहीं चाहिए। इहाना हाल में मुंबई में 'स्माइल फाउंडेशन' द्वारा आयोजित 'चैरिटी ट्रंक शो' में देबीना बोनर्जी और शमा सिकंदर के साथ आने के दौरान मीडिया से बात कर रही थीं।

इससे फर्क नहीं पड़ता आप किसमें और कितना योगदान दे रहे हैं:
व्यक्तिगत रूप से किस प्रकार की चैरिटी को पसंद करने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'मैं नहीं मानती कि आपको चुनना चाहिए, जब चैरिटी के लिए मंच चुनने की बात आए।' साथ ही उन्होंने कहा, 'यह फर्क नहीं पड़ता कि कितना और किसमें आप योगदान दे रहे हैं। अगर आप छोटा कदम उठा रहे हैं तो भी यह समाज के लिए बड़ा कदम होगा। मैं पंजाब से हूं और मेरा अपना चैरिटी फाउंडेशन है, इसलिए मेरे पास जब भी समय होता है तो मैं लड़कियों की शिक्षा के लिए कोशिश करती हूं।'

मेरे गांव में आज भी लड़के और लड़कियों में अंतर:
इहाना ने कहा, 'मेरे गांव में लोग अभी भी लड़कों और लड़कियों में अंतर करते हैं इसलिए मैं खुद उनसे बात करती हूं और उन्हें यह समझाने की कोशिश करती हूं कि लड़कियों की शिक्षा जरूरी होती है जिससे हमारे परिवार को भी लंबे समय तक लाभ होगा।'

फिल्म नास्तिक में आएंगी नजर:
इहाना ने आगे कहा कि उन्होंने लड़कियों की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए पंजाब में एक सिलाई केंद्र खोला है। फिल्मों की बात करें तो इहाना जल्द ही अभिनेता अर्जुन रामपाल अभिनीत फिल्म 'नास्तिक' में प्रवचनकर्ता की भूमिका निभाएंगी।

Published on:
03 Sept 2018 08:17 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा