बॉलीवुड

‘2024 का पहला क्वार्टर बर्बाद’, श्रद्धा कपूर ने पूछा सवाल, फैंस बोले- ‘इतना सच…’

Shraddha Kapoor Instagram: श्रद्धा कपूर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से कुछ ऐसा पूछ लिया है जिसे पढ़कर लोग हस- हसकर पागल हो गए हैं।

2 min read
Apr 01, 2024
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर

Shraddha Kapoor Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट, स्टोरी काफी फनी और ह्यूमर से भरे रहते हैं। श्रद्धा के फैंस और फॉलोवर्स इनके पोस्ट पर भर- भर कर रिएक्शन देते हैं और एक्ट्रेस के इस अंदाज को खूब पसंद करते हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट का वीडियो शेयर कर लोगों से कुछ ऐसा पूछा है जिसे पढ़कर लोग खूब हंस रहे हैं।


श्रद्धा कपूर ने एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 2024 के 3 महीने खत्म होने पर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट किया है। अपने लेटेस्ट फोटोशूट का वीडियो शेयर कर ह्यूमर भरे अंदाज में लिखा है, '2024 का पहला क्वार्टर बर्बाद करके कैसा फील हो रहा है?' इसके साथ कैप्शन दिया, 'बताओ कैसे बर्बाद किया?’ एक्ट्रेस के लेटेस्ट पोस्ट पर लोगों के मजेदार रिएक्शनआए हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने फ्लोरल प्रिंट पिंक कलर की ड्रेस पहनी है। वह अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा मैं मीम पेज पर आ गया।' एक यूजर लिखते हैं, 'बस कुछ और महीने बर्बाद करने हैं फिर नई शुरुआत करेंगे।' एक अन्य ने कहा, 'बस ऐसे ही रील्स और मीम्स देख के बर्बाद किया।' एक ने कहा, 'अभी 3 क्वार्टर और बर्बाद करने हैं।' एक यूजर लिखते हैं, 'खाके, सोके, स्क्रॉल करके।' एक ने कहा, ‘यार इतना भी सच नहीं बोलना था।’

श्रद्धा कपूर अपनी लास्ट फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आई थीं। एक्ट्रेस इन दिनों राजकुमार राव के साथ 'स्त्री 2' में बिजी हैं, जो कि 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Published on:
01 Apr 2024 10:14 am
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा