बॉलीवुड

Shraddha Kapoor ने LinkedIn अकाउंट को लेकर लगाई प्रोफेशनल गुहार, फैंस बोले- ‘वो स्त्री है, कुछ भी’

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर का लिंक्डइन अकाउंट अचानक गायब हो गया, जिससे सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। अकाउंट रीस्टोर होने के बाद फैंस ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं...
2 min read
Aug 25, 2025
Shraddha Kapoor ने लिंक्डइन अकाउंट को लेकर लगाई प्रोफेशनल गुहार, फैंस बोले- 'वो स्त्री है, कुछ भी'
श्रद्धा कपूर( फोटो सोर्स: X)

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ हाल ही में एक मजेदार घटना हुई। उनका लिंक्डइन प्रीमियम अकाउंट अचानक गायब हो गया। बता दें कि कुछ दिनों से श्रद्धा का लिंक्डइन अकाउंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। कई यूजर्स ने दावा किया कि ये अकाउंट फेक है। लिंक्डइन ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए अकाउंट को ब्लॉक कर दिया।

Shraddha Kapoor ने लिंक्डइन अकाउंट को लेकर लगाई गुहार

इसके बाद श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर मदद की गुहार लगाई। उन्होंने लिखा कि वो अपना अकाउंट इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं, क्योंकि लिंक्डइन को लग रहा है कि ये फर्जी है। उन्होंने ये भी बताया कि वो इस प्लेटफॉर्म पर अपनी एंटरप्रेन्योर यात्रा को शेयर करना चाहती हैं। श्रद्धा की अपील के 1 घंटे के अंदर ही लिंक्डइन ने उनके अकाउंट को री-स्टोर कर दिया गया।

को-फाउंडर और ब्रांड एंबेसडर

इसके साथ ही श्रद्धा कपूर सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि जूलरी ब्रांड पामोनास की को-फाउंडर और ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उन्होंने 2022 में इस ब्रांड की शुरुआत की थी। यह ब्रांड शार्क टैंक इंडिया पर भी दिखाई दिया था और उन्हें 1.26 करोड़ का फंड भी मिला था।

अकाउंट ब्लॉक होने और फिर री-स्टोर

श्रद्धा का अकाउंट ब्लॉक होने और फिर री-स्टोर होने की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "लिंक्डइन वालों ने जल्दी से अकाउंट अनब्लॉक कर दिया, वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है।" एक दूसरे फैन ने लिखा, "लगता है कि लिंक्डइन ने श्रद्धा कपूर की फिल्म देख ली, कह रहे थे- ओ स्त्री कल आना।"

Published on:
25 Aug 2025 04:22 pm