बॉलीवुड

Shraddha Kapoor को मिला इच्छाधारी नागिन का रोल, लोगों ने फोटो एडिट कर बताया ‘ऐसी दिखोगी’

श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor ) ने लिखा,'स्क्रीन पर नागिन ( Naagin ) का रोल करना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। मैं श्रीदेवी ( Sridevi ) मैम की 'नगीना' और 'निगाहें' देखकर बड़ी हुई हूं। उनके इन रोल्स की प्रशंसा की है और आदर्श माना है और हमेशा चाहती थी कि ऐसा ही कोई भारतीय लोककथाओं से जुड़ा रोल अदा करूं।'
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2020, 7:14 PM IST
Shraddha Kapoor को मिला इच्छाधारी नागिन का रोल, लोगों ने फोटो एडिट कर बताया 'ऐसी दिखोगी'
Shraddha Kapoor को मिला इच्छाधारी नागिन का रोल, लोगों ने फोटो एडिट कर बताया 'ऐसी दिखोगी'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor ) जल्द ही स्क्रीन पर इच्छाधारी नागिन ( Naagin ) बनी दिखेंगी। एक्ट्रेस ने इस संबंध में फैंस को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी। इसके बाद फैंस ने एक्ट्रेस की फोटोज को एडिट कर बताया कि वे इस रोल में कैसी लगेंगी।

'श्रीदेवी की 'नगीना', 'निगाहें' देख हुई बड़ी'

श्रद्धा ने सोशल मीडिया पोस्ट में फैंस से जानकारी साझा करते हुए लिखा,'स्क्रीन पर नागिन का रोल करना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। मैं श्रीदेवी ( Sridevi ) मैम की 'नगीना' ( Nagina Movie ) और 'निगाहें' ( Nigahen Movie ) देखकर बड़ी हुई हूं। उनके इन रोल्स की प्रशंसा की है और आदर्श माना है और हमेशा चाहती थी कि ऐसा ही कोई भारतीय लोककथाओं से जुड़ा रोल अदा करूं।'

श्रद्धा की इस फिल्म के निर्देशक विशाल फुरिया होंगे जबकि निर्माता निखिल द्विवेदी होंगे। सेफ्रान ब्रॉडकॉस्ट एंड मीडिया के बैनर तले बनने वाली इस मूवी की रिलीज डेट के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है। फिल्म की बाकी स्टारकास्ट के बारे में जल्द ही घोषणा की जाएगीा। फुरिया इसके अलावा 'छोरी' फिल्म का हिन्दी रीमेक बना रहे हैं। उन्हें मराठी मूवी 'लापाछापी' के लिए जाना जाता है।

मीम्स फेस्ट हुआ शुरू

श्रद्धा की इस घोषणा के साथ ही फैंस एक्साइटेड हो गए। फैंस ने उन्हें इस रोल के लिए बधाइयां दी। साथ ही कुछ ने अपने एडिटिंग स्कील्स से बताया कि वे इस रोल में कैसी नजर आएंगी। इस तरह से मीम्स फेस्ट शुरू हो गया।

श्रद्धा कपूर की फिल्में ( shraddha kapoor movies )

श्रद्धा की इस साल 'बागी 3' मूवी आई थी। इसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ लीड रोल में थे। फिल्म लॉकडाउन से पहले रिलीज की गई थी। हालांकि लॉकडाउन लगने के चलते इसे उतना रिस्पोंस नहीं मिल पाया, जितनी निर्माता उम्मीद कर रहे थे। बता दें कि श्रद्धा ने राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री' मूवी में सुपरनेचुरल रोल किया था। इसके अलावा वह 'साहो', 'स्ट्रीट डांसर 3डी', 'ओके जानू', 'हसीना पारकर' और 'छिछोरे' मूवी में नजर आ चुकी हैं।

ये एक्ट्रेस निभा चुकी हैं नागिन का किरदार
नागिन के किरदार के लिए दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का नाम जहन में सबसे पहले आता है। उन्होंने 'नगीना' और 'निगाहे' फिल्मों में नागिन का रोल कर इन्हें यादगार बना दिया था। रीना रॉय और रेखा ने भी नागिन के किरदार निभाए थे। टीवी पर भी नागिन को लेकर कई शोज बन चुके हैं। इनमें एकता कपूर का शो 'नागिन' भी काफी पॉपुलर है। इसके कई सीजन आ चुके हैं। इनमें मौनी रॉय, निया शर्मा, जस्मिन भसीन, सायांतनी घोष, अनिता हसनंदानी और रश्मि देसाई लीड रोल निभा चुकी हैं। पिछले दिनों एकता कपूर ने 'नागिन 5' की एक्ट्रेस हिना खान, अदा शर्मा, सुरभि ज्योति और निया शर्मा का नाम कन्फर्म किया था।

Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई