2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Taarak Mehta… के ‘जेठालाल’ को ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में मिली ‘दया बेन’, किया जबर डांस

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ( Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah ) शो में जेठालाल की पत्नी दया बेन ( DAya Ben ) का रोल कर दिशा वकानी ( Disha Vakani ) ने पॉपुलैरिटी हासिल की है। हालांकि अपने बच्चे के जन्म के चलते उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 28 Oct 2020, 6:22 PM IST

Taarak Mehta... के 'जेठालाल' को 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो में मिली गई 'दया बेन', दोनों ने किया जबर डांस

Taarak Mehta... के 'जेठालाल' को 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो में मिली गई 'दया बेन', दोनों ने किया जबर डांस

मुंबई। पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ( Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah ) की टीम शो के 3000 एपिसोड पूरे करने का सेलिब्रेशन करने डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के मंच पर पहुंची। इस दौरान TMKOC के कलाकारों ने शो के जज गीता कपूर, टेरेंस लेविस और मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) के साथ जमकर मस्ती की। सभी कलाकारों ने मंच पर डांस भी किया। शो में जेठालाल ( Jethalal ) का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी ( Dilip Joshi ) ने मलाइका के साथ भी डांस किया।

'दया बेन' के साथ नाचे जेठालाल

शो में जेठालाल का रोल निभाने वाले दिलीप जोशी को 'दया बेन' ( Daya Ben ) भी मिल गई। दरअसल, कोरियोग्राफर रुतुजा दया बेन के गेटअप में दिलीप का साथ देने मंच पर आईं। इस दौरान उनके हावभाव और बोलने का लहजा बिल्कुल दया बेन यानी कि दिशा वकानी जैसा रहा। इसे देख शो के निर्माता असीत मोदी ने कहा कि ये 'दया भाभी' तो हमें दे दीजिए। दिलीप जोशी ने जज मलाइका अरोड़ा के साथ भी ठुमके लगाए।

यह भी पढ़ें :विवेक ओबेरॉय के बाद अब मनोज ठाकुर निभाएंगे पीएम मोदी का रोल, मोदी के बारे में बोली ये बात

दया बेन की वापसी का इंतजार करते दर्शक
बता दें कि इस शो में जेठालाल की पत्नी दया बेन का रोल कर दिशा वकानी ( Disha Vakani ) ने पॉपुलैरिटी हासिल की है। हालांकि अपने बच्चे के जन्म के चलते उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा। उन्हें शो छोड़े करीब 2 साल हो गए हैं। तब से दर्शक उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। निर्माता और एक्ट्रेस के बीच वापसी को लेकर कई बार चर्चा हुई, लेकिन अभी तक बात बन नहीं पाई है। दिलचस्प बात ये है कि शो के अन्य कलाकारों को रिप्लेस कर चुके निर्माता अभी तक दिशा का न तो विकल्प ढूंढ़ पाए हैं और न ही किसी नए कलाकार को इस रोल में ला रहे हैं।

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन में 18 करोड़ भारतीयों ने देखी English Movies, परिवार के साथ देखने के सवाल पर दिया ये रिएक्शन

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का 'इंडियाज बेस्ट डांसर' पर मौजूदगी का एपिसोड इस शनिवार और रविवार को प्रसारित किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले महीने ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के 3000 एपिसोड पुरे हुए हैं। गोकुलधाम सोसाइटी के सभी सदस्यों ने अपने अनोखे अंदाज में डांस कर सबको चकित कर दिया।