2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवेक ओबेरॉय के बाद अब मनोज ठाकुर निभाएंगे PM Modi का रोल, मोदी के बारे में बोली ये बात

निर्देशक उमेश शुक्ला की वेब सीरीज 'मोदी: सीएम टू पीएम' के पहले सीजन में पीएम मोदी की युवास्था का रोल अभिनेता आशीष शर्मा ने निभाया था। इसके बाद अब दूसरे सीजन के लिए मनोज ठाकुर को मौका दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 28 Oct 2020, 2:49 PM IST

विवेक ओबेरॉय के बाद अब मनोज ठाकुर निभाएंगे PM Modi का रोल, मोदी के बारे में बोली ये बात

विवेक ओबेरॉय के बाद अब मनोज ठाकुर निभाएंगे PM Modi का रोल, मोदी के बारे में बोली ये बात

मुंबई। नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi ) के एक साधारण कार्यकर्ता से सीएम और फिर देश का प्रधानमंत्री बनने की यात्रा हर किसी के लिए प्रेरणा का विषय है। इससे फिल्मकार भी अछूते नहीं हैं। पीएम मोदी ( pm modi ) पर बॉलीवुड में फिल्में तो बन ही चुकी हैं। अब एक वेब सीरीज के दूसरे सीजन में पीएम मोदी की सीएम से पीएम पद तक की यात्रा को दिखाया जाएगा। इसमें अभिनेता महेश ठाकुर ( Mahesh Thakur ) पीएम मोदी का किरदार अदा करेंगे। इस सीरीज का दूसरा सीजन 12 नवंबर से इरोस नाउ पर स्ट्रीम होगा।

यह भी पढ़ें : इस एक फैसले से डूबा अनुराधा पौडवाल का कॅरियर, कभी होती थी लता मंगेशकर से तुलना

पहले सीजन के बाद दूसरा सीजन

निर्देशक उमेश शुक्ला की वेब सीरीज 'मोदी: सीएम टू पीएम' के पहले सीजन में पीएम मोदी की युवास्था का रोल अभिनेता आशीष शर्मा ने निभाया था। इसके बाद अब दूसरे सीजन के लिए मनोज ठाकुर को मौका दिया गया है।

'मोदी का किरदार निभाना सम्मान की बात'
महेश ठाकुर ने कहा,'बचपन से हमने अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अद्भुत यात्रा के बारे में सुना है। यह एक ऐसी कहानी है जो हमारे देश के इतिहास में एक बड़ा परिवर्तन दिखता है। ऐसे प्रतिष्ठित चरित्र को निभाना सम्मान की बात है, लेकिन इसके साथ बड़ी जिम्मेदारियां भी जुड़ी हैं। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्साहित हूं। मुझे विश्वास है कि वे सीरीज को पसंद करेंगे।'

यह भी पढ़ें : Boycott Kapil Sharma Show और ट्रोल्स पर कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात

विवेक ओबेरॉय बड़े पर्दे पर निभा चुके मोदी का रोल
अभिनेता विवेक ओबेरॉय बड़े पर्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का किरदार निभा चुके हैं। उन्होंने यह रोल फिल्म 'पीएम नरेन्द्र मोदी' में निभाया था। इस मूवी के लोकसभा चुनाव के दौरान रिलीज को लेकर काफी हंगामा हुआ था। साथ ही लोगों ने यह भी कहा कि विवेक का मोदी जैसे लगे ही नहीं। हालांकि इस विवाद पर विवेक ने कहा था कि हूबहू उनकी तरह वे लगना भी नहीं चाहते थे। वे केवल उस चरित्र को निभा रहे थे ना कि चेहरे को। विवेक की यह फिल्म पिछले वर्ष अप्रेल में रिलीज की जानी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लगने के चलते इसे 24 मई को रिलीज किया गया। इसके निर्देशक ओमंग कुमार हैं। इसके निर्माता संदीप सिंह हैं। 15 अक्टूबर को सिनेमाघर फिर से खुलने के बाद इसे फिर से रिलीज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन